जांजगीर-चांपा, 08 जुलाई (आरएनएस)। चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदा स्थित प्लांटेशन एरिया के तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव की शिनाख्त और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को ग्राम कुरदा के प्लांटेशन एरिया स्थित तालाब में करीब 30 से 35 वर्ष आयु के एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। मृतक की लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच है। उसने काले रंग की फुल शर्ट और काले रंग की फुल पैंट पहन रखी थी तथा उसके गले में गमछा बंधा हुआ था।
थाना चांपा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मृतक की पहचान और घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना चांपा के मोबाइल नंबर 94791-93108 अथवा जांजगीर-चांपा पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 94791-93199 पर सूचना दें। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
0

