कोरबा, 08 जुलाई (आरएनएस)। जिले के कटघोरा क्षेत्र के डिंडोलभाठा गांव में मछली पकडऩे के दौरान उफनते नाले में बहे ग्रामीण का शव 48 घंटे बाद बरामद किया गया। लगातार बारिश और तेज जलधारा के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय बंधु लोहार सोमवार को डिंडोलभाठा गांव के पास स्थित नाले में मछली पकडऩे गया था। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और संभलने का मौका मिलने से पहले ही वह नाले में बह गया।
देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाई आने पर एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।
एसडीआरएफ ने मंगलवार को पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने और पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। यह नाला आगे जाकर अहिरन नदी में मिलता है और लगातार बारिश से जलस्तर बढऩे के कारण तलाश अभियान प्रभावित रहा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

