0- 100 से अधिक आवेदनों का हुआ तत्काल निराकरण
रायपुर, 08 जुलाई (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित सहयोग केंद्र में बुधवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 300 से अधिक लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे। वित्त मंत्री ने इनमें से 100 से अधिक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
मीडिया से बातचीत में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से तत्काल फोन पर चर्चा कर समस्याओं का समाधान कराया गया। वहीं मांग संबंधी 100 से अधिक आवेदनों को संबंधित विभागों तक भेजते हुए उनके जल्द निराकरण की प्रक्रिया शुरू कराई गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से भाजपा का सहयोग केंद्र संचालित किया जा रहा है, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान का अवसर मिल सके।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बजाज और प्रबल प्रताप जूदेव भी सहयोग केंद्र में उपस्थित रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

