Author: tarun sardar

हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि संगठन एकता के बल पर चलता है। संगठित होकर व्यापारियों की उन्नति के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में व्यापारी अपने सुझाव दें। सभी के सहयोग से कुंभ मेला भव्य रूप से संपन्न होगा।…

Read More

हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस जननायकों के बलिदान और शौर्य को स्मरण कराता है। कहा कि जनजातियों में अनेकों ऐसे जननायक हुए हैं जिनका भारत की स्वाधीनता में महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। आज आवश्यकता है कि हमारी युवा पीढ़ी उन जननायकों के विषय में जान सके। कहा कि जिन मणियों से अखाड़े की परिकल्पना बनती है वो भी जनजातियों का ही एक स्वरूप होती हैं। मुख्य वक्ता समाजशास्त्री प्रो. भगवान सिंह बिष्ट ने कहा कि जनजातियां भारत की…

Read More

रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर सालियर बाईपास के समीप एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना से घबराया चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी साहिल शुक्रवार की रात को बाइक से सालियर बाईपास से होकर जा रहा था। जैसे ही वह पनियाला कट के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ को देख चालक कार को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार…

Read More

रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने एक महिला से 36 लाख रुपए हड़प लिए। नौकरी नहीं मिलने पर पीडि़ता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Read More

रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। लालचंदवाला खानपुर के बाबूराम शुक्रवार को लक्सर तहसील आए थे। उन्होंने अपनी बाइक तहसील में मंदिर के पास खड़ी की थी। वहां से किसी ने बाइक चुरा ली। तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर उन्होंने कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Read More

रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। निहंदपुर गांव में शनिवार सुबह ग्राम समाज की भूमि पर बनी एक मजार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर से गिराकर उसके मलबे को वहां से हटा दिया। इस दौरान आसपास के कई थानों की पुलिस मौजूद रही। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर किसी तरह का कोई विरोध देखने को नहीं मिला।

Read More

रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार शाम को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) रुड़की के सभागार में आयोजित हुआ। इस अधिवेशन में अध्यक्ष, जिलामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव संपन्न हुए। जिसमें विपिन कुमार ने अध्यक्ष और मुकुल चौहान ने जिलामंत्री पद पर जीत हासिल की।

Read More

रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। कंकरखाता गांव में न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर कुछ लोगों ने शुक्रवार रात को आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। इसकी शिकायत पर शनिवार सुबह बड़ी संख्या में तहसील प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने विरोध के बावजूद कड़ी मशक्कत के बाद शांतिपूर्ण तरीके से मूर्ति को वहां से हटवा दिया। फिलहाल मूर्ति को गांव के रविदास मंदिर में रखवा दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में तहसील प्रशासन और पुलिस मौजूद रही। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Read More

रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र निवासी एक किशोरी 11 नवंबर को घर से बिना बताए गायब हो गई। उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को लिब्बरहेड़ी निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। किशोरी पिछले कुछ महीनों से युवक से फोन पर बातचीत करती थी। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 11 नवंबर की शाम को बिना किसी को बताए घर से निकल गई। जब परिवार ने उसकी तलाश की, तो उसके सामान में कुछ कपड़े और नकदी गायब…

Read More

रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। देहरादून के अधिवक्ताओं को चैंबर उपलब्ध न कराए जाने के विरोध में शनिवार को रुड़की के अधिवक्ताओं ने भी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। सुबह से ही रामनगर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं का जुटना शुरू हो गया, जिसके बाद उन्होंने देहरादून के अधिवक्ताओं के समर्थन में नारेबाजी करते हुए धरना दिया।

Read More