रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर सालियर बाईपास के समीप एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना से घबराया चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी साहिल शुक्रवार की रात को बाइक से सालियर बाईपास से होकर जा रहा था। जैसे ही वह पनियाला कट के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ को देख चालक कार को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। घायल साहिल को गंभीर हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

