Author: tarun sardar

देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने कौलागढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। गुरुवार को उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि कौलागढ़ में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पुराने भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए। कौलागढ़ वार्ड के आंबेडकर मार्ग में पूर्व में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संचालित होता था, जो कि अब 500 मीटर दूर निर्मित नए भवन में संचालित होने लगा है। लिहाजा, पुराने भवन खाली भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकसित किया जाए।

Read More

देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। हर्षल फाउंडेशन की ओर से आयोजित कैंसर जागरूकता दिवस में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर और रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया। हर्षल फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को कैंसर जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में जीजीआईसी लक्खीबाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सर्जन डॉ. कनिका कपूर ने कैंसर के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण, पहचान, कारणों और रोकथाम के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित जागरूकता और समय पर जांच इस जानलेवा बीमारी से जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका…

Read More

देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के दीक्षांत समारोह में गुरुवार को डिग्रियां और मेडल पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए। पांच दिनों तक चले इस समारोह में सातों स्कूलों और यूपीईएस ऑनलाइन के स्नातक के 32 सौ से ज्यादा विद्याथियों को उपाधियां बांटी गई। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय ने पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण और फैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट सुनील सेठी को उनके क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। यूपीईएस ने इस अवसर पर 107 मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। जिनमें 13…

Read More

देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन में दो आपत्तियां दर्ज हुई है। आपत्ति करने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि सचिव पद पर चुनाव लडऩे वाला एक प्रत्याशी लिपिक और दूसरा सुपरवाइजर है, नियमानुसार किसी पद रहते हुए चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल ने बताया कि आपत्ति मिलने पर दोनों को नोटिस भेज दिया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनका नामांकन रद किया जाएगा।

Read More

देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। प्रेमनगर के न्यू मोहनपुर में कैंट विधायक सविता कपूर ने गुरुवार को विधायक निधि के तहत सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सड़क और नाली जैसी आधारभूत संरचनाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर, स्वच्छ एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि जनता को एक स्वस्थ और सुविधाजनक वातावरण प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में विक्की खन्ना, कीमत गुलाटी, हरीश कोहली, बलविंदर मैनी, ओम प्रकाश…

Read More

देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ संविदा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित बैठक में प्रकोष्ठ के कुछ पदाधिकारियों पर आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया गया। सर्वसम्मति से प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष को हटाकर उनके स्थान पर नई जिम्मेदारी दी गई। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ संविदा प्रकोष्ठ की गुरुवार को ईसी रोड स्थित कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपनल कर्मचारी महासंघ के 10 नवंबर से चल रहे आंदोलन के बारे में चर्चा की गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि महामंत्री दीपक शांडिल्य, उपाध्यक्ष मुकेश लखेड़ा व उनके साथी अपना कार्य कर आंदोलन को कमजोर करने…

Read More

देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्यता अभियान में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। दल के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र रमोला ने सदस्यता दिलवाई। वरिष्ठ नेता देवेंद्र कंडवाल ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय पार्टियों के द्वारा लोगों का शोषण किया जा रहा है। इससे लोग परेशान हो गए हैं और दल की सदस्यता ले रहे हैं। केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने कहा कि जिन उद्देश्यों के लिए राज्य का गठन हुआ था, वो आज भी अधूरे हैं। मौके पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता संतोष…

Read More

देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। ”नशा मुक्त भारत अभियानÓÓ के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 18 नवंबर,2025 को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम का सभी राज्यों में सजीव प्रसारण किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जनपद देहरादून में 18 नवंबर को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दून विश्वविद्यालय, केदारपुरम में मा. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। इस दौरान विश्वविद्यालय में ऑनलाइन, ऑफलाइन शपथ, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रथम तीन…

Read More

देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस के नए घोषित अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अभी विधिवत चार्ज भी नहीं लिया, उससे पहले ही कांग्रेस में बगावत हो गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता विधायक तिलकराज बेहड़ समर्थक 11 नगर निगम रुद्रपुर के पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष को 16 नवंबर को देहरादून में विधिवत चार्ज लेना है, लेकिन उससे पहले उनके सामने यूएसनगर की इस बगावत को थामने की चुनौती खड़ी हो गई है। यूएसनगर में जिलाध्यक्ष के पद पर हिमांशु गावा की दोबारा ताजपोशी से विधायक तिलकराज बेहड़ बेहद नाराज हैं। उनके बेटे सौरभ बेहड़ समेत कुल 11 पार्षदों…

Read More

– देहरादून जिले के 10 स्थानों पर एक साथ होगा मॉक अभ्यास, – मॉक ड्रिल के दौरान बजेंगे इमरजेंसी सायरन, घबराए नहीं, जिला प्रशासन की नागरिकों से अपील देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। भूकंप की संभावित आपदा से निपटने की तैयारी के दृष्टिगत देहरादून जिले में 15 नवंबर,2025 को सुबह 9:30 बजे से 10 अलग-अलग स्थानों पर व्यापक मॉक अभ्यास किया जाएगा। मॉक अभ्यास को लेकर बृहस्पतिवार को सभी एजेंसियों के साथ टेबल टॉप एक्सरसाइज की गई। जिसमें आईआरएस से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए पूरी तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए…

Read More