Author: tarun sardar
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। डीएम मयूर दीक्षित ने बुधवार को पौराणिक तीर्थ भीमगोड़ा कुंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को इसके जीर्णोद्धार के निर्देश दे दिए। उन्होंने एचआरडीए के अधिकारियों से कहा कि कुण्ड परिसर के सौंदर्यकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि पौराणिक स्थल का महत्व भी बना रहे। डीएम ने भीमगोड़ा कुंड के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से इसके रखरखाव, सफाई व्यवस्था इत्यादि की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हमारी पौराणिक धरोहर को संजोने के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। शिवालिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 पुलिस लाइन में बुधवार को पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क चौड़ीकरण, पथ प्रकाश व्यवस्था तथा सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि नगर में कराए जा रहे विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नया भारत नया विकास के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार कर रहे हैं। सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार और जन सुविधा के कार्य नगर को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में अहम हैं।
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। हरिद्वार के भीमगोड़ा कुंड का वर्ष 2010 के कुंभ मेले के दौरान भी जीर्णीधार कराया गया था। लेकिन देखरेख के अभाव में इसकी फिर से इसकी हालत खस्ताहाल हो गई। यहां कुंड का पानी सडऩे लगा और श्रद्धालुओं ने भी यहां आने में रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद फिर से प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और वर्ष 2021 कुंभ मेले में इसका जीर्णोद्धार कराया गया। इसके बाद यहां फिर से वहीं स्थिति बन गई। अब डीएम मयूर दीक्षित ने फिर से इसका संज्ञान लिया। हरकी पैड़ी के पास बना यह कुंड काफी प्रसिद्ध है लेकिन इसके परिसर…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके प्रथम चरण में शांतिकुंज के साधकों ने आयोजन स्थल बैरागी द्वीप की साफ सफाई की। गायत्री परिवा के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने भी सफाई अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह जन्मशताब्दी समारोह में पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की साधना के शतवर्ष, अखण्ड दीप की शताब्दी तथा माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशती एक साथ मनाई जाएगी। शांतिकुंज जन्मशताब्दी विभाग के समन्वयक श्याम बिहारी दुबे ने बताया कि गायत्री परिवार डॉ. प्रणव पण्ड्या, शैलदीदी की…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। भैरव अष्टमी के मौके पर बुधवार को श्रीपंच दश नाम जूना अखाड़े में भगवान शिव के सौम्य रूप भगवान आनंद भैरव विशेष पूजन किया गया। इस अवसर पर बैंड बाजों के साथ भगवान आनंद भैरव की पालकी की शोभायात्रा भी निकाली गई। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमंत हरि गिरी के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती, अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि, महामंत्री श्रीमहंत महेश पुरी अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत ओम भारती, श्रीमहंत कंचन गिरि, श्रीमहंत महाकाल गिरी श्रीमहंत आदित्य गिरी, मुख्य पुजारी महंत भास्कर पुरी आदि ने नगर कोतवाल श्रीआनंद भैरव का विशेष श्रृंगार किया…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से नेचर इंटरनेशनल हाई सेकेंडरी स्कूल, अतमलपुर बोगला में बुधवार को छात्रों को एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, उपचार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को एचआईवी संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि एचआईवी से संबंधित मिथकों को तोडऩा और सही जानकारी देना जरूरी है। जागरूकता ही इस बीमारी की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है। वक्ताओं ने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव खत्म कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जाना चाहिए।…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। सड़क पर सरेआम शोर-शराबा और हुड़दंग मचा रहे छह युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवकों के न मानने पर सभी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को थाना सिडकुल क्षेत्र में छह युवक सड़क पर ऊधम मचा रहे थे। वे चिल्ला रहे थे और बीच सड़क पर हुड़दंग कर आम राहगीरों को परेशान कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने और अधिक हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस टीम…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुद्धवार को पुराणिक महत्व के धार्मिक स्थल भीमगौड़ा कुण्ड क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों से स्थल के रख-रखाव, सफाई व्यवस्था के साथ ही विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कुण्ड एवं उसके आस-पास के क्षेत्र का गहनता से अवलोकन करते हुए क्षेत्र के विकास हेतु सौंदर्यकरण कार्यों की संभावनाओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण के सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि कुण्ड परिसर के सौंदर्यकरण हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए,…
हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। किसानों ने सहायक गन्ना आयुक्त हिमानी पाठक का घेराव किया और कार्यालय में तालाबंदी कर दी और दरी बिछाकर बैठ गए। सहायक गन्ना आयुक्त ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की लेकिन किसान नहीं माने। इस दौरान किसानों ने मांगे पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दे दी। जिससे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। बुधवार को किसानों ने भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में सहकारी गन्ना विकास समिति ज्वालापुर में भक्तनपुर के किसान तालाबंदी करने पहुंच गए। जहां पहले से ही सहायक गन्ना आयुक्त हिमानी पाठक किसानों की समस्या सुनने…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड के गांवों में अवीवा इंडिया एवं चिराग फाउंडेशन की ओर से महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रिवेंटिव केयर प्रोग्राम के तहत ग्रामीण और दूरदराज इलाकों कह महिलाओं के लिए मिनी मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, अल्मोड़ा में अभी यह कार्यक्रम चल रहा है। एमडी असित रथ, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. बद्रीश सिंह मेहरा ने कहा कि महिला स्वास्थ्य में यह एक बड़ा कदम है।
