हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। किसानों ने सहायक गन्ना आयुक्त हिमानी पाठक का घेराव किया और कार्यालय में तालाबंदी कर दी और दरी बिछाकर बैठ गए। सहायक गन्ना आयुक्त ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की लेकिन किसान नहीं माने। इस दौरान किसानों ने मांगे पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दे दी। जिससे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। बुधवार को किसानों ने भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में सहकारी गन्ना विकास समिति ज्वालापुर में भक्तनपुर के किसान तालाबंदी करने पहुंच गए। जहां पहले से ही सहायक गन्ना आयुक्त हिमानी पाठक किसानों की समस्या सुनने पहुंची हुई थीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

