सिरसा 11 जून (आरएनएस)। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनी। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुई।
डीडीपीओ बलजीत सिंह ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली सभी शिकायतों का समयबद्ध निपटान करें, वहीं अन्य पोर्टलों पर लंबित शिकायतों का भी जल्द समाधान करें।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। नागरिक समाधान शिविरों में पहुंच कर अपनी समस्याओं का निवारण करवा सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

