Login
Author: tarun sardar
नईदिल्ली,28 नवंबर (आरएनएस)। भारत ने नया भूकंप जोखिम नक्शा जारी किया है। इसे ‘सिस्मिक जोनेशन मैप’ नाम दिया गया है। नक्शे में पूरे हिमालय को पहली बार नव-निर्मित उच्चतम जोखिम वाली छठी श्रेणी में रखा गया है। नक्शे में एक चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें देश के 61 प्रतिशत हिस्से को ज्यादा खतरे वाली श्रेणी में रखा गया है। पहले ऐसा इलाका 59 प्रतिशत था। आइए नए नक्शे से जुड़ी अहम बातें समझते हैं। भारत सरकार की संस्था ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने ये नया भूकंप जोखिम नक्शा जारी किया है, जो जनवरी 2025 से पूरे देश में…
श्रीनगर,28 नवंबर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के अवंतीपोरा में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने मिलकर प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी ठिकाने का खुलासा किया है। सुरक्षा बलों ने नानेर मिदूरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय जानकारी के आधार पर छापा मारा और एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आरोपी संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसपर आतंकवादियों को खाद्य-रसद मुहैया कराने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसने 42 राष्ट्रीय राइफल्स और 180 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के…
मुर्शिदाबाद,28 नवंबर (आरएनएस)। एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग व बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के बीच भीषण तौर पर ठन गई है। बंगाल की ममता सरकार के अनुसार काम के दबाव के कारण एक और बीएलओ की मौत हुई है। वहीं दावा किया जा रहा है कि, अबतक एसआईआर को लेकर मृतकों के संख्या कुल 33 हो गई है। वहीं मुर्शिदाबाद जिले में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) के काम के बोझ की वजह से कथित तौर पर एक बूथ लेवल ऑफि़सर (बीएलओ) की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। बीएलओ की मौत गुरुवार रात को हुई और उसकी…
हावड़ा,28 नवंबर (आरएनएस)। कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के सपूइपाड़ा इलाके में गुरुवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के एक ग्राम पंचायत प्रधान और उनके सहयोगी को सरेआम सड़क पर गोली मार दी गई। घटना से इलाके में भारी दहशत फैल गई है। हमले में घायल पंचायत प्रधान की पहचान देबब्रत मंडल उर्फ बाबू मंडल के रूप में हुई है, जबकि उनके सहयोगी का नाम अनुपम राणा बताया गया है। दोनों को गंभीर हालत में एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने खासकर मंडल की स्थिति को अत्यंत गंभीर बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडल और…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
नईदिल्ली ,28 नवंबर (आरएनएस)। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। इस दौरान भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ने 8.2 प्रतिशत की दर से वृद्धि की है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ये दर 5.6 प्रतिशत थी। इन आंकड़ों ने कई अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है, क्योंकि विशेषज्ञ अमेरिकी टैरिफ के चलते अर्थव्यवस्था के दबाव में होने की आशंका जता रहे थे। 8.2 प्रतिशत की विकास दर का आंकड़ा बीती 6 तिमाहियों में सबसे ज्यादा है। पिछली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत की…
