बलौदाबाजार, 23 जून (आरएनएस)। जिले के कसडोल विकासखंड के नागेड़ी ग्राम पंचायत में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान खेत में चर रही 10 गायें बिजली की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बारिश शुरू होने पर गायें बचने के लिए खेत में मौजूद एक पेड़ के नीचे एकत्र हो गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी और सभी गायें उसकी चपेट में आ गईं। बिजली का असर इतना तेज था कि किसी भी पशु को बचाने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में पशुपालकों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार पशुपालन है, ऐसे में एक साथ 10 गायों की मौत ने उन्हें गहरा झटका दिया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। प्रभावित पशुपालकों ने शासन-प्रशासन से प्राकृतिक आपदा के तहत शीघ्र मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

