रायपुर, 23 जून (आरएनएस)। 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले अध्यायों में से एक माना जाता है। इस दिन को भाजपा ‘आपातकाल दिवसÓ या ‘काला दिवसÓ के रूप में मनाती है। इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत मौन और मशाल जुलूस, ‘जेल से कोर्ट तक यात्राÓ, सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा के प्रदेश संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर पार्टी की ओर से 24 जून को ‘जेल से कोर्ट तक यात्राÓ निकाली जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल से संबंधित बैनर और पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरेंगे। इसके अलावा 25 जून को प्रदेशभर में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 28 जून को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
एसएस
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

