रायपुर, 23 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के प्रदेश में 2471 संविदा कर्मी पिछले दस वर्षों से संविदा नियुक्ति में काम कर रहे है। इस संबंध में कांग्रेस शासनकाल एवं भाजपा के शासनकाल में अनेकोंबार चेयरमैन छग विद्युत मंडल को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। इसके बाद भी अभी तक संविदा कर्मियों की कहीं सुनवाई नहीं हुई है। पूर्व में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा अनुशंसा की गई थी इसके बाद भी नियमितीकरण नहीं हुआ है। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ विद्युत सरकारी संघ के महामंत्री कमलेश भारद्वाज एवं अन्य ने दी। कमलेश के अनुसार जमीनीस्तर पर ही काम करने का कार्यादेश विद्युत मंडल द्वारा दिया गया था लेकिन उनसे नियमित कर्मचारियों की तरह चालू लाइन में खंभे में चढ़कर विद्युत तार एवं ट्रांसफार्मर आदि के कार्य लिये जा रहे है। चालू लाइन में काम करने के कारण अब तक 41 संविदा कर्मी दिवंगत हो चुके है। जिन्हें विद्युत मंडल द्वारा किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया है। कर्मचारियों का ना तो पीएफ कटता है ना ही दुर्घटना बीमा किया गया है। विवश होकर संविदा कर्मी 22 जून से अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन शुरू किये है। यह आंदोलन नियमितीकरण की मांग पूरी होने के पश्चात खत्म होगा।
शर्मा
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

