रायगढ़, 23 जून (आरएनएस)। रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में मेन रोड पर तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार भी बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जून की दोपहर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक-3 स्थित अश्वनी किराना दुकान के सामने एक युवक हाथ में धारदार तलवार लेकर सड़क पर घूम रहा है और आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिसने घेराबंदी कर आरोपी रण विजय सिंह राजपूत (30 वर्ष) को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के इस कृत्य से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना कापू में धारा 25 एवं 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
रण विजय सिंह राजपूत
पिता : जगतपाल सिंह
उम्र : 30 वर्ष
निवासी : कापू, थाना कापू, जिला रायगढ़
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वाले या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

