रायपुर, 23 जून (आरएनएस)। आखिरकार लंबे दिनों के इंतजार के बाद सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून दंतेवाड़ा जिला पहुंच गया। यहां कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। अगले दो-तीन दिनों में रायपुर में मानसून आने की संभावना है। इसके पहले यहां दोपहर व शाम को प्री मानसून बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
बारिश से ढाई डिग्री तक गिर गया पारा
रायपुर में दोपहर में हुई बारिश से पारा ढाई डिग्री लुढ़क गया। 21 जून को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री रहा, जो सोमवार को 38.5 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री रहा, जो 24 घंटे पहले 29.3 डिग्री था। दिन व रात का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा है। इसका मतलब ये है कि राजधानी में अभी भी गर्मी व उमस है। प्रदेश के अन्य जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े 5 डिग्री तक अधिक है। जगदलपुर में बारिश के कारण वहां दिन का पारा लुढ़ककर 29.6 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है।
22 सालों में 18 बार देरी से आया मानसून
प्रदेश में पिछले 22 सालों में 10 बार मानसून देरी से आया है। 2018 में 26 व 2008 में 27 जून को मानसून ने दस्क दी थी। तब 2018 में 1004 तथा 2008 में 890 मिमी पानी गिरा था। इस साल प्रदेश में मानसून आने की सामान्य तारीख 15 जून थी। इस हिसाब से एक सप्ताह की देरी से मानसून पहुंचा है। प्रदेश में 2008 व 2009 में सबसे कम बारिश हुई थी। 2008 में 12 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और सीजन में 892 मिमी पानी गिरा था। 2009 में 27 जून को मानसून आया और 890 मिमी पानी गिरा था। 2017 में 842.9 मिमी वर्षा हुई। तब मानसून 21 जून को पहुंचा।
राजधानी में बदला मौसम
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश बढऩे की संभावना जताई है। कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मानसून के प्रवेश में तापमान में भी गिरावट आएंगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। राजधानी रायपुर में भी मानसून का असर दिखने लगा है।
आज कैसा रहेगा मौसम?
छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो आज 23 जून को तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
एसएस
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

