Login
Author: tarun sardar
पिथौरागढ़,18 नवंबर (आरएनएस)। मदकोट जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने प्रशासन से अटल आवास योजना के लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी करने की मांग की है। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विक्रम दानू ने नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी नेहा कुमारी को इस संबंध में ज्ञापन दिया। दानू ने कहा कि ग्रामसभा क्वीरिजिमियां के लाल सिंह, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह को अटल आवास योजना की दूसरी किस्त अभी तक जारी नहीं की गई है। इससे लाभार्थी परेशान हैं।
पिथौरागढ़,18 नवंबर (आरएनएस)। जौलजीबी पुलिस ने एक गुमशुदा युवक को ढूंढकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बीते रोज जौलजीबी थाने में मेतली बरम निवासी देवेन्द्र सिंह ने अपने बेटे तारा सिंह की गुमशुदी की रिपोर्ट लिखाई थी। बताया उनका बेटा जौलजीबी मेले में जाने की बात बोलकर घर से कही चला गया है। जिसके बाद उसका पता नही चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने युवक की ढूंढखोज कर उसे धारचूला से बरामद कर उसे देवेन्द्र को सौंप दिया है।
पिथौरागढ़,18 नवंबर (आरएनएस)। नगर में आठ वाहनों ने डोर टू डोर कूडा कलेक्शन किया जाएगा। मंगलवार को मेयर कल्पना देवलाल,नगर आयुक्त डॉ.दीपक सैनी, पार्षदों ने हरी झंडी दिखाकर तीन नए कूड़ा वाहनों को रवाना किया। मेयर कल्पना ने कहा कि सफाई अभियान और संग्रहण की नियमित निगरानी के लिए सभी सुपरवाइजरों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। हम सभी को मिलकर ऐसा पिथौरागढ़ बनाना है, जो सिर्फ साफ-सुथरा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बना सके। तीन नए कूड़ा वाहनों को शामिल कर अब निगम के पास आठ वाहन हो चुके हैं। दो और नए…
रानीखेत,18 नवंबर (आरएनएस)। आर्मी क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा कर चोरी गया माल बरामद करने वाली रानीखेत कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम को कुमाऊँ रेजिमेंट मुख्यालय रानीखेत में सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित समारोह में कुमाऊँ रेजिमेंट के ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने पुलिस टीम को स्मृति–चिह्न और प्रशंसा पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। गत 27 अक्टूबर को रानीखेत आर्मी एरिया में पौने चार लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी हुआ था। पुलिस टीम ने घटना के बाद तेज सुरागरसी और तकनीकी जांच के आधार पर कम समय में पूरे प्रकरण का खुलासा…
अल्मोड़ा,18 नवंबर (आरएनएस)। नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को एस.एस.जे. कैम्पस, अल्मोड़ा के ऑडिटोरियम में जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त अल्मोड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गंगा बिष्ट, उपाध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता विकास परिषद, उत्तराखंड सरकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान अल्मोड़ा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विविध जागरूकता गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशा उन्मूलन के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त भारत अभियान के…
अल्मोड़ा,18 नवंबर (आरएनएस)। धौलछीना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बागेश्वर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। युवती के परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। घटना के अनुसार बीती 13 नवंबर को युवती बिना बताए धौलछीना बाजार से कहीं चली गई थी। परिजनों ने 14 नवंबर को थाना धौलछीना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गोकुल प्रसाद टम्टा और हेड महिला कांस्टेबल मुन्नी देवी ने खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए पता…
अल्मोड़ा,18 नवंबर (आरएनएस)। जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोडऩे वाले पहाड़ के प्रखर जल–योद्धा और कांडे गांव निवासी आदर्श इंटर कॉलेज सुरइखेत के शिक्षक मोहन चंद्र कांडपाल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उन्हें 6वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया गया। ‘बेस्ट इंडिविजुअल फॉर एक्सीलेंस इन वाटर सेक्टर’ श्रेणी में उत्तर भारत से यह सम्मान प्राप्त करने वाले वह इस वर्ष के एकमात्र व्यक्ति रहे। मोहन चंद्र कांडपाल लंबे समय से ‘पानी बोओ–पानी उगाओ’ अभियान के तहत पहाड़ी इलाकों में जल संरक्षण और स्रोत पुनर्जीवन का सतत…
अल्मोड़ा,18 नवंबर (आरएनएस)। जिला गंगा सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि गंगा नदी सिर्फ एक जलस्रोत नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और आस्था का केंद्र है। इसके तथा इसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों में गंदगी, प्लास्टिक या अन्य अपशिष्ट डालने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित…
अल्मोड़ा,18 नवंबर (आरएनएस)। नशे के खिलाफ चल रही कड़ी मुहिम के तहत देघाट थाना पुलिस और एसओजी अल्मोड़ा ने मंगलवार तड़के बड़ी सफलता हासिल की। संयुक्त टीम ने भाकुड़ा चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार से 25.300 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। यह माल पौड़ी–अल्मोड़ा बॉर्डर से मेरठ ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार तड़के चेकिंग के दौरान यूपी नंबर की कार संख्या यूपी 15-बीसी -5054 को रोका गया। तलाशी में वाहन से भारी मात्रा में गांजा मिला, जिसके बाद गजेन्द्र शर्मा(48 वर्ष)निवासी बहादुरपुर, जिला गाजियाबाद और सौरभ कुमार(24 वर्ष), निवासी…
अल्मोड़ा,18 नवंबर (आरएनएस)। नगर की लगातार बढ़ती समस्याओं को लेकर मंगलवार को पार्षदों का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला। शिष्टमंडल ने नव नियुक्त जिलाधिकारी का स्वागत किया और नगर की जमीनी स्थितियों से अवगत कराते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। पार्षदों ने कहा कि नगर आयुक्त का पद काफी समय से रिक्त है, जिसकी वजह से सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्य, पेयजल आपूर्ति और अन्य दैनिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने आग्रह किया कि नगर आयुक्त की शीघ्र नियुक्ति कर निगम स्तर के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। बैठक के दौरान शहर…
