Author: tarun sardar
चमोली,17 नवंबर (आरएनएस)। चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शहर के बड़े हिस्से में करीब 20 हजार की आबादी पिछले कई दिनों से पानी के लिए तरस रही है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लोग प्राकृतिक स्रोतों और दूरस्थ नदियों की ओर बर्तनों के साथ पानी भरने को मजबूर हैं। गोपेश्वर में अधिकांश आपूर्ति अमृत गंगा पेयजल योजना से होती है। जल निगम ने 11 नवंबर को इस लाइन के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया, लेकिन बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के। जल निगम और जल संस्थान के बीच समन्वय न होने…
रुद्रप्रयाग,17 नवंबर (आरएनएस)। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए आज बंद होंगे। पूजा-अर्चना और विधि विधान के साथ भगवान के मंदिर का गर्भ गृह बंद किया जाएगा। जबकि डोली ओंकारेश्वर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। बदरी केदार मंदिर समिति ने कपाट बंद की सभी तैयारियां कर दी है। मंगलवार को सुबह पूजा अर्चना के बाद भगवान मद्महेश्वर के कपाट बंद होंगे। बीकेटीसी के अनुसार आज सुबह डोली मदमहेश्वर से चलकर रात्रि विश्राम के लिए गौंडार पहुंचेगी। जबकि 19 को भगवान की चल विग्रह डोली रांसी स्थित राकेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। यहां रात्रि प्रवास के बाद डोली 20 नवम्बर…
चमोली,17 नवंबर (आरएनएस)। चमोली जिले के थराली विकास खंड में आयोजित बैठक में थराली को जिला बनाने की पुरानी और लगातार उठ रही मांग को नया जोर देने का फैसला किया गया। इस बैठक में एक कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष बख्तर सिंह नेगी, महामंत्री डी डी उनियाल, और उपाध्यक्ष डी डी कुनियाल चुने गए। सक्रिय सदस्यों में सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह रूपकुंडी, भूधर नेगी, नंदन सिंह रावत, जगदीश प्रसाद थपलियाल, मोहन गिरी, सुभाष पिमोली आदि शामिल हैं। कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित किया है कि थराली, देवाल और नारायणगढ़ के तीनों तहसीलों को मिलाकर थराली जनपद बनाया…
पौड़ी,17 नवंबर (आरएनएस)। थलीसैंण रेंज के जिवई गांव में सोमवार सुबह घास लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रोज की तरह गांव के पास जंगल में गई महिलाओं के साथ लक्ष्मी देवी (25 वर्ष) पत्नी महिपाल सिंह भी घास काट रही थीं, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। साथ गई महिलाओं की चीख-पुकार व साहसिक प्रयासों के बाद भालू वहां से भागा और महिला की जान बच सकी। स्थानीय महिलाओं की मदद से घायल को तुरंत बीरोंखाल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने…
चमोली,17 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी कार्यालय सभागार, गोपेश्वर में सोमवार को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के मा. अध्यक्ष (राज्यमंत्री) मुकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति हेतु संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मा. अध्यक्ष ने योजनाओं की प्रगति, पारदर्शिता और वास्तविक लाभार्थियों तक उनकी पहुंच की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।…
पौड़ी,17 नवंबर (आरएनएस)। को-आपरेंटिव बैंक इम्पालाइज यूनियन जनपद चमोली की बैठक में जगदीप फरस्वार्ण को अध्यक्ष व मुकेश पाठक को महामंत्री, उपाध्यक्ष मनोज चौहान, कोषाध्यक्ष रविन्द्र पंचवाल, संगठन मंत्री विनोद कुमार को निर्विरोध बनाया गया हैं। संगठन का चुनाव बैक मैनेजर नरेन्द्र ड़ागला की देखरेख में सपन्न हुआ। इसके अलावा विपिन मलेठा, नीरज बिष्ट, संदीप पुरोहित, मनोज निराला,गौरव, महेन्द्र रावत आदि को दायित्व दिए हैं।
पौड़ी,17 नवंबर (आरएनएस)। देवाल पंचायत उपचुनाव में 150 वार्ड सदस्य पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं अभी भी 23 वार्ड रिक्त हैं। 6 वार्ड पर 20 नवम्वर को चुनाव होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र बिमोली ने कहा है। कि देवाल में कुल 337 वार्ड सदस्य के पद हैं, जिसमें से उप चुनाव में 179 वार्ड को भरना था, जिसमें से 150 निर्विरोध हो गए हैं, वाण गांव के 9वां वार्ड, मुदोंली के 5वां वार्ड, रामपुर गांव के वार्ड 1, चौड़ गांव के वार्ड 1,2,3 में चुनाव होना हैं, सभी उम्मीदारों को चुनाव चिह्न आवंटन कर दिए…
पौड़ी,17 नवंबर (आरएनएस)। पौड़ी जिले के पोखड़ा में गुलदार की डर से बीते शुक्रवार से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गुलदार की सक्रियता को देखते हुए इस ब्लॉक के 12 स्कूलों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। इन स्कूलों में एक से लेकर 12 वीं तक के बच्चे शामिल हैं। स्कूल 18 नवंबर तक बंद किए गए हैं। गुलदार ने पहले बीती 13 नवंबर को बगड़ीगाड़ में नाप खेतों में घास काट रही महिला को मार डाला था तो इसके बाद इसी गांव से करीब चार किलोमीटर की दूर पर घंडियाल में जंगल में…
रुद्रपुर,17 नवंबर (आरएनएस)। हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने छापेमारी कर फर्जी अभिलेखों के आधार पर अवैध रूप से स्थाई प्रमाण-पत्र जारी किए जाने का मामला सामने आया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी उप जिलाधिकारियों को गत पांच वर्षों में जारी किये गये स्थाई निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के निर्देश दिये है। साथ ही क्षेत्र में संचालित ग्राहक सेवा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रमाण-पत्र फर्जी, असत्य या अप्रमाणिक आधार पर जारी पाये जायें।…
रुद्रपुर,17 नवंबर (आरएनएस)। वार्ड 12 दूधिया बाबा कन्या छात्रावास के पास सीसी सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने हवन पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से लोगों को लाभ मिलेगा। यह मार्ग विधायक निधि से स्वीकृत 25 लाख की धनराशि से हो रहा है। यहां बाबा शिवानंद महाराज, मनीष अग्रवाल, प्रदीप बंसल, हरनाम चौधरी, हरविंदर सिंह, मान सिंह, वीके सक्सेना, अभिषेक अग्रवाल, कमल कुमार, पुष्करमल, राम मौर्य, धीरज अग्रवाल, राहुल सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, पिंटू पाल, बिट्टू शर्मा, गिरीश पाल, महेंद्री शर्मा, चन्द्रसेन चंदा, मोहित आदि रहे।
