Author: tarun sardar
देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने भेंट की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के नेतृत्व में बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, राजवीर, अन्य लोग मौजूद रहे।
देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मीडिया अपने कर्तव्य और कार्यों से एक विकसित समाज का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा मीडिया ही जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है जिससे सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
नईदिल्ली,16 नवंबर। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 7 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 270 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवर में 262/6 रन का स्कोर ही बना पाई। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने डेरिल मिचेल की शानदार शतकीय पारी (119) के दम पर 269/7 का स्कोर…
नईदिल्ली,16 नवंबर। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टेस्ट करियर का 7वां और भारत के खिलाफ पहला ही 4 विकेट हॉल रहा। उनकी इस गेंदबाजी के कारण ही प्रोटियाज टीम 123 रन के स्कोर का बचाव करने में सफल रही और मैच में आखिरकार 30 रन से शानदार जीत दर्ज कर ली। आइए उनके आंकड़े जानते हैं। अपनी दूसरी पारी में 124 रन का लक्ष्य लेकर उतरी भारतीय टीम को 33 रन के कुल स्कोर…
नईदिल्ली,16 नवंबर। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टेस्ट को 30 रन से जीता। मैच के तीसरे दिन ही दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 93 रन पर ऑलआउट कर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। ऐसे में आइए कोलकात टेस्ट के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी पहली पारी 159 रन पर समाप्त हुई। जसप्रीत…
एसएस राजामौली की अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर फिल्म का लुक और टाइटल रिवील हो चुका है. महेश की इस फिल्म का नाम ‘वाराणसीÓ है. हैदराबाद में आयोजित ‘ग्लोबट्रॉटरÓ में य़े नाम रिवील किया गया है. इस इवेंट में सुपरस्टार महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और फिल्म में विलेन बने पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हुए. इवेंट के लिए फैंस सुबह ही मेन्यू पर पहुंच चुके थे. जो फिल्म में एक्टर को धाकड़ लुक में देखकर क्रेजी हो गए हैं. ‘ग्लोबट्रॉटरÓ इवेंट में महेश बाबू का फिल्म वाराणसी के टाइटल के साथ उनका फर्स्ट लुक रिवील किया गया है. फिल्म के नए पोस्टर में महेश…
