एसएस राजामौली की अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर फिल्म का लुक और टाइटल रिवील हो चुका है. महेश की इस फिल्म का नाम ‘वाराणसीÓ है. हैदराबाद में आयोजित ‘ग्लोबट्रॉटरÓ में य़े नाम रिवील किया गया है. इस इवेंट में सुपरस्टार महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और फिल्म में विलेन बने पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हुए. इवेंट के लिए फैंस सुबह ही मेन्यू पर पहुंच चुके थे. जो फिल्म में एक्टर को धाकड़ लुक में देखकर क्रेजी हो गए हैं.
‘ग्लोबट्रॉटरÓ इवेंट में महेश बाबू का फिल्म वाराणसी के टाइटल के साथ उनका फर्स्ट लुक रिवील किया गया है. फिल्म के नए पोस्टर में महेश बाबू का लुक काफी गुस्से वाला नजर आ रहा है. उनका चेहरे पर चोट के घाव हैं और हाथ में एक त्रिशूल है. एक्टर नंदी पर बैठे हुए दिखाया गया है. एक्टर के इस लुक ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है. यूजर्स को फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर कहने लगे हैं.
‘ग्लोब ट्रॉटरÓ इवेंट से महेश बाबू के लुक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें एक्टर डैशिंग अवतार में दिखे. उन्होंने बेज शर्ट के साथ ब्राउन जैकेट और गले में त्रिशूल का लॉकेट पहनकर अपना लुक पूरा किया. एक्टर के लुक पर फैंस अब जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
‘ग्लोब ट्रॉटरÓ इवेंट में बॉलीवुड की देसी गर्ल के जलवे नजर आए. एक्ट्रेस व्हाइट साड़ी में अप्सरा बनकर पहुंची. उन्होंने नेट की हैवी वर्क वाली साड़ी के साथ मैचिंग ज्वेलरी, हाथों में कड़े, माथे पर टिका और ग्लोसी मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया. एक्ट्रेस ने स्टेज पर आते ही फैंस को हाथ जोड़कर नमस्ते किया.
‘बाहुबलीÓ और ‘आरआरआरÓ की धमाकेदार सक्सेस के बाद अब एसएस राजामौली ‘वाराणसीÓ के जरिए बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं. फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं, वहीं उनके साथ पहली बार प्रियंका चोपड़ा स्क्रीन शेयर करने जा रही है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन दमदार विलेन का रोल निभाएंगे. बता दें कि फिल्म के टाइटल और लुक से पहले इसकी रिलीज डेट सामने आई थी. फिल्म 25 मार्च, 2027 को पर्दे पर दस्तक दे सकती है. हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.
बता दें कि फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का लुक पहले ही रिलीज किया जा चुका है. इसमें एक्ट्रेस मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म के पोस्टर में एक्ट्रेस येलो साड़ी में नजर आई. उनके हाथ में बंदूक और चेहरे पर तेवर दिखाई दिए थे. पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. वहीं आज इवेंट के तहत फिल्म का टाइटल और महेश बाबू का धाकड़ लुक जारी किया गया.
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि एसएस राजामौली इस फिल्म को 1188 करोड़ रुपए के भारी भरकम बजट के साथ तैयार कर रहे हैं. केन्याई पोर्ट्ल द स्टार की एक रिपोर्ट की मानें तो महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म 120 देशों में रिलीज की जा सकती है. इसके साथ ही जानकारी ये भी सामने आ रही है कि फिल्म को दो पार्ट्स में बनाया जा सकता है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

