Author: tarun sardar

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। ओवरटेक करने के लिए साइड नहीं मिलने पर बाइक सवार युवकों ने कार चालक की पिटाई कर दी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों के आने पर आरोपित युवक वहां से धमकी देकर फरार हो गये। घटना को लेकर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। रविवार की सुबह दो युवक बाइक लेकर भगवानपुर की तरफ से रुड़की की ओर आ रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक किशनपुर गांव के पास पहुंची तो युवकों ने अपने से आगे जा रही एक कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन सड़क पर साइड नहीं मिलने के…

Read More

हरिद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्प डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के अंतर्गत स्थापित डिवाइन हॉस्पिटल एंड होलिस्टिक हेल्थ विलेज का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए सुलभ एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनेगा। आचार्य बालकृष्ण ने इसे आधुनिक चिकित्सा और भारतीय पारंपरिक उपचार पद्धतियों के समन्वय का प्रेरणादायक मॉडल बताया। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसे स्थानीय जनता के लिए…

Read More

हरिद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। हरिद्वार में युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में पीडि़त को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि क्रिस्टल वर्ल्ड के पास कार सवार युवकों ने एक युवक का अपहरण कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने पूरे जनपद में अलर्ट जारी कर तत्काल सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। बहादराबाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर…

Read More

हरिद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सम्मोहित कर गहने और मोबाइल फोन ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को लाखों के गहनों सहित गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन अन्य साथी अभी फरार हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग के संयुक्त प्रयास से इस ठगी की गुत्थी सुलझाई है। घटना 11 नवंबर की है, जब शिवालिक नगर निवासी आशुतोष सोनी ने रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि चार अज्ञात युवकों ने उनकी माता सुमित्रा सोनी को सम्मोहित कर सोने के कंगन,…

Read More

हरिद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। सिडकुल पुलिस ने शनिवार को एक रिहायशी क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध एलपीजी सिलेंडरों का बड़ा जखीरा बरामद किया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को मिली खुफिया सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर टीम सहित रोशनपुरी, रावली महदूद पहुंचे, जहां अतीक अहमद के घर में छापेमारी कर पचास से अधिक एलपीजी के सिलेंडर अवैध रूप से रखे मिले। पूछताछ में आरोपी किसी भी प्रकार का दस्तावेज या अनुमति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या…

Read More

हरिद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। सिडकुल थाना पुलिस ने खालाटीरा गांव में एक अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया, जो अपने ही घर में कच्ची शराब बनाने का काम कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब, भट्टी और करीब 3,000 लीटर लाहन बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि खालाटीरा गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री संचालित की जा…

Read More

हरिद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार शेखर चंद सुयाल ने रविवार को थाना पथरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय तथा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। छमाही निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने थाने के असलाह तथा आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया और कर्मचारियों से उनके उपयोग संबंधी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। सरकारी संपत्ति की जीपी लिस्ट और अभिलेखों का मिलान कर उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। थाना कार्यालय…

Read More

– आज एआई के युग में अपने आप को सावधान एवं अपडेट रखना जरूरी : सीडीओ – प्रेस एवं प्रशासन के बीच निरंतर संवाद बना रहेगा : अपर जिलाधिकारी हरिद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब सभागार में “बढ़ती गलत सूचना के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा करना” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रभारी जिला सूचना अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर…

Read More

देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। ऑक्सफोर्ड स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने कार्निवल क्रेज 2025 के तहत ऑक्सफोर्ड फन फेस्ट के 42वें वार्षिक संस्करण का आयोजन किया। म्युनिसिपल रोड स्थित स्कूल परिसर में आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम में छात्रों ने अपने अभिभावकों के सामने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

Read More

देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। हरिद्वार रोड स्थित होटल में गोकुल संस्था की ओर से रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील कुमार जैन अध्यक्ष तुलाज ग्रुप व डॉक्टर सुशील बंसल निदेशक एडवांस न्यूरो पुनर्वास केंद्र की ओर से दीप जलाकर किया गया।

Read More