हरिद्वार,16 नवंबर (आरएनएस)। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्प डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के अंतर्गत स्थापित डिवाइन हॉस्पिटल एंड होलिस्टिक हेल्थ विलेज का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए सुलभ एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनेगा।
आचार्य बालकृष्ण ने इसे आधुनिक चिकित्सा और भारतीय पारंपरिक उपचार पद्धतियों के समन्वय का प्रेरणादायक मॉडल बताया। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसे स्थानीय जनता के लिए वरदान बताया और कहा कि यह संस्थान चिकित्सा, शोध और नवाचार का केंद्र बनेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की जनसेवा को सराहा और अस्पताल को समाज के कमजोर वर्गों के लिए उपयोगी बताया। डॉ. आशीष गौतम और डॉ. संजय चतुर्वेदी ने संस्थान की स्थापना को समाज सेवा की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।
समारोह में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, पूर्व मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदागिनी, आशुतोष शर्मा, दिनेश शास्त्री सहित अनेक गणमान्य अतिथि, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह संस्थान आने वाले समय में चिकित्सा शिक्षा और सेवा का एक आदर्श मॉडल साबित होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

