रुड़की 17 जून (आरएनएस)। देवबंद रोड पर बुलेट बाइक लूट की वारदात का मंगलौर पुलिस ने खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बुलेट बाइक और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बाइक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि पांच जून को देवबंद निवासी हिमांशु से देवबंद रोड पर अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसकी बुलेट बाइक लूट ली थी। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसएसप के निर्देश पर विशेष टीमें बनाई गई थी। पुलिस ने जनपद की सीमाओं, प्रमुख चौराहों, सड़कों और दुकानों के बाहर लगे करीब 296 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

