सारण, 17 जून (आरएनएस)।सारण जिले की करिंगा स्थित गोवर्धन पैलेस में बुधवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) द्वारा “गरीब चौपाल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के लघु जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उज्ज्वल श्रीवास्तव ने की। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, राष्ट्रीय महासचिव व अन्य राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आमजन ने भाग लिया।सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने मंत्री डॉ. सुमन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंत्री जी शोषित, वंचित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। उनके प्रयासों से जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर लोगों को त्वरित सहायता मिल रही है।सिंह ने कहा कि गरीब चौपाल जैसे कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे। अंत में उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए मंत्री जी को बधाई दी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

