रुड़की 17 जून (आरएनएस)। पुलिस ने रोशनाबाद-बुग्गावाला मार्ग पर कुड़कावाला तिराहे के पास चेकिंग के दौरान ज्वालापुर निवासी कुर्बान को 44 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। बुग्गावाला थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बाइक भी बरामद हुई है। बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कुछ बड़े ड्रग्स पैडलरों के नामों का भी खुलासा किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

