रुड़की 17 जून (आरएनएस)। एक व्यक्ति ने गैस एजेंसी के सिलेंडर में पानी निकलने का आरोप लगाकर एजेंसी संचालक से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समाधान नहीं होने से उपभोक्ता परेशान है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसने कुछ दिन पहले गैस एजेंसी से सिलेंडर लिया था। बुधवार सुबह खाना बनाने के लिए सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ा तो चूल्हा नहीं जला। उसने सिलेंडर की जांच की तो उसमें से पानी निकलता दिखाई दिया। इसके बाद वह सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी पहुंचा और एजेंसी संचालक से सिलेंडर में पानी होने की शिकायत दर्ज कराई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

