Author: tarun sardar

नईदिल्ली,02 अपै्रल (आरएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने तेजी से बदलती तकनीक को देखते हुए अपने पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम शुरू किया है, जिसमें कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पढ़ाया जाएगा। इसका अनावरण बुधवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में किया, जिसमें राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और सीबीएसई के अध्यक्ष भी मौजूद थे। क्या है ये पाठ्यक्रम? आइए, जानते हैं। इस पाठ्यक्रम में कक्षा 3 से 5 तक के लिए प्रति वर्ष 50 घंटे की सिफारिश की गई है,…

Read More

मुर्शिदाबाद,02 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का शोर है। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद के धूमुरपहाड़ और सागरदीघी में चुनावी रैलियों के दौरान चुनाव आयोग और बीजेपी पर प्रहार किया। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुर्शिदाबाद के डूमुरपहाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, आप सभी जानते हैं कि कानून-व्यवस्था मुझसे पूरी तरह छीन ली गई है, और चुनाव आयोग सब कुछ नियंत्रित कर रहा है। चुनाव आयोग भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नियंत्रण में है। चुनाव आयोग बंगाल में…

Read More

भवानीपुर,02 अपै्रल (आरएनएस)। भवानीपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर हमला बोला। शाह ने कहा, मैं अभी 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाला हूं। हर जगह एक ही आवाज है कि इस सरकार को बदल दो ममता बनर्जी को टाटा बाय बाय कर दो। बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई इस बार तय है। भवानीपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर हमला बोला। शाह ने कहा, मैं अभी 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाला हूं। हर जगह एक ही आवाज है कि इस सरकार को बदल…

Read More

मालदा,02 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा में बुधवार देर रात पुलिस को कालियाचक-2 में बीडीओ कार्यालय से एसआईआर प्रक्रिया में शामिल तीन महिलाओं समेत सात न्यायिक अधिकारियों को छुड़ाना पड़ा. खबर के मुताबिक, स्थानीय लोग राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए वोटर लिस्ट से उनके नाम हटाए जाने का विरोध कर रहे थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने न्यायिक अधिकारियों को ऑफिस में 9 घंटे तक बंधक बनाए रखा. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर के आसपास कुछ लोगों ने कालियाचक-2 बीडीओ ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. उनकी शिकायत थी कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान…

Read More

मुंबई,02 अपै्रल। भारतीय मुद्रा बाजार में गुरुवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर से शानदार वापसी करने में सफल रहा. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा उठाए गए सख्त कदमों के बाद रुपया 1.6 प्रतिशत यानी 151 पैसे की मजबूती के साथ 93.19 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. पिछले कुछ दिनों से रुपया लगातार दबाव में था और सोमवार को इसने पहली बार 95 प्रति डॉलर के स्तर पार कर लिया था. स्थिति को बिगड़ते देख केंद्रीय बैंक ने बुधवार को हस्तक्षेप किया. आरबीआई ने अधिकृत…

Read More

नई दिल्ली,02 अपै्रल। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न गतिरोध के बीच, भारत सरकार ने घरेलू विनिर्माण क्षेत्र को बड़ी राहत दी है. केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए 40 प्रमुख पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क को पूर्ण रूप से माफ करने की घोषणा की है. यह निर्णय 2 अप्रैल, 2026 से प्रभावी हो गया है और 30 जून, 2026 तक लागू रहेगा. वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य पश्चिम एशिया (विशेषकर अमेरिका-ईरान संघर्ष) के कारण कच्चे माल की कीमतों में आई भारी उछाल से…

Read More

नई दिल्ली,02 अपै्रल। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने कहा कि वह विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद दो अप्रैल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का संशोधित ईंधन शुल्क लगाना शुरू करेगी. ईंधन शुल्क में इस बढ़ोतरी से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के हवाई किराए बढऩे तय हैं. एयरलाइन की यह घोषणा उस दिन आई है, जब विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में संशोधन किया गया और सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए कीमतों में 25 प्रतिशत की आंशिक बढ़ोतरी का फैसला किया. पश्चिम एशिया संकट के कारण…

Read More

नईदिल्ली,02 अपै्रल। मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के कारण बाजार पर दबाव पडऩे से गुरुवार (2 अप्रैल) को सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के वायदा भाव में लगभग 2-2.5 फीसदी की गिरावट आई और यह 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के लिए लगभग 1.49 लाख रुपये पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी लगभग 5-6 फीसदी गिरकर 2.28 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आस-पास पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की कीमत लगभग 2 फीसदी गिरकर 4,664 डॉलर प्रति औंस (1.39 लाख रुपये/10 ग्राम) के आस-पास आ गई, जबकि अमेरिकी…

Read More

मुंबई,02 अपै्रल। भारतीय शेयर बाजार में बीते दिन की बढ़त के बाद आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स में 1,500 अंक की गिरावट देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स 71,608 के निचले स्तर पर आ गया। निफ्टी 50 में भी 450 की गिरावट दर्ज हुई है और यह 22,209 के दिन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। सुबह-सुबह इस गिरावट से निवेशकों को करीब 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आज राष्ट्र के नाम संबोधन…

Read More

नईदिल्ली,02 अपै्रल (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने राघव चड्ढा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी ने चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब आप सांसद अशोक मित्तल उपनेता होंगे। आप ने राज्यसभा सचिवालय को भी अपने निर्णय का पत्र सौंप दिया है। साथ ही, पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि सांसद चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। पार्टी ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब चड्ढा पिछले काफी समय से आम आदमी से जुड़े मुद्दे संसद में उठा रहे…

Read More