मुर्शिदाबाद,02 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का शोर है। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद के धूमुरपहाड़ और सागरदीघी में चुनावी रैलियों के दौरान चुनाव आयोग और बीजेपी पर प्रहार किया। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुर्शिदाबाद के डूमुरपहाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, आप सभी जानते हैं कि कानून-व्यवस्था मुझसे पूरी तरह छीन ली गई है, और चुनाव आयोग सब कुछ नियंत्रित कर रहा है। चुनाव आयोग भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नियंत्रण में है। चुनाव आयोग बंगाल में राष्ट्रपति शासन चला रहा है।
मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव पर ममता बनर्जी ने कहा, मुझे नहीं पता कि कल मालदा में हुई घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। मुझे किसी ने भी इसकी सूचना नहीं दी। चुनाव आयोग बंगाल में कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में विफल रहा। बता दें कि मालदा के कालियाचक में 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया गया था।
वहीं, सागरदिघी में चुनावी रैली करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा की योजना बंगाल में विधानसभा चुनाव रद्द करवाना और राष्ट्रपति शासन लागू करवाना है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य की सभी 294 सीटों पर होने वाला यह मुकाबला मुख्य रूप से टीएमसी और भाजपा के बीच होने वाला है।
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है और बाकी की 3 सीटें अपने सहयोगी दल बीजीपीएम के लिए छोड़ी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, भाजपा ने अब तक 274 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

