नईदिल्ली,02 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिट की ओर से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। नटराजन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। आइए दोनों गेंदबाजों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
नटराजन ने अपने 4 ओवर के कोटे में 29 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। उन्होंने आयुष बडोनी, अब्दुल समद और मोहम्मद शमी को आउट किया। एनगिडी ने 3.4 ओवर में 27 रन देते हुए 3 विकेट लिए। इस दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने निकोलस पूरन, मोहसिन खान और एनरिक नोर्खिया को पवेलियन की राह दिखाई। इनके अलावा कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर में 31 रन देते हुए 2 विकेट लिए।
टी नटराजन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 31.8 की औसत के साथ कुल 5 विकेट लिए। पहली बार उन्होंने इस टीम के खिलाफ 3 विकेट चटकाए हैं। अपने आईपीएल करियर में नटराजन ने 64 मैचों में 29.24 की औसत और 8.90 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 70 विकेट लिए। एनगिडी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध अपना पहला ही मैच खेला, और उम्दा गेंदबाजी की।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

