Login
Author: tarun sardar
नई दिल्ली,02 अपै्रल (आरएनएस)। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम गांव इलाके में पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस भंडारण और रिफिलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में 45 भारत गैस सिलेंडर, गैस ट्रांसफर उपकरण और एक टेंपो बरामद किया गया है. गश्त के दौरान पुलिस को आदर्श गली के पास एक खाली प्लॉट में अवैध गैस गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वहां टेंपो खड़ा मिला और, जिसके अंदर आसपास बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे. जांच के दौरान यह भी पाया गया कि…
थूथुकुडी,02 अपै्रल (आरएनएस)। तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में एक दुखद घटना में 11वीं कक्षा की एक 16 साल की छात्रा की रेबीज होने से मौत हो गई. कहा जा रहा है कि उसे अपने पालतू कुत्ते के खरोंचने की वजह से रेबीज हुआ था, जिसका इलाज नहीं किया गया. ओट्टापिदारम के पास पुथियामपुथुर की रहने वाली स्टूडेंट को करीब दो महीने पहले घर पर खेलते समय उसके पालतू कुत्ते ने खरोंच दिया था. परिवार के सूत्रों के मुताबिक उसे खरोंच गंभीर नहीं लगी और उसने अपने माता-पिता को नहीं बताया. 28 मार्च को उसे तेज बुखार हुआ. जब दवा से…
पटना,02 अपै्रल (आरएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोडऩे के बाद नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा मिलती रहेगी. इस संबंध में मंगलवार को गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से आदेश जारी किया गया है. ऐसे में राज्य सभा सदस्य बनने पर भी नीतीश कुमार की सुरक्षा बरकरार रहेगी. गृह विभाग के आदेश से यह भी साफ हो गया है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और राज्य सभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. वर्तमान में नीतीश कुमार राज्य सभा के लिए निवार्चित हुए हैं. फिलहाल अभी नीतीश कुमार को एसएसजी सुरक्षा प्राप्त है, मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली,02 अपै्रल (आरएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रक्षा निर्यात में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. ये वित्त वर्ष 2025-26 में 38,424 करोड़ रुपये के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. यह पिछले वर्ष की तुलना में 62.66 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है. सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में सिंह ने कहा कि पिछले साल की तुलना में यह उछाल भारत की स्वदेशी क्षमताओं और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग ताकत पर दुनिया भर के भरोसे को दिखाता है. पीएम मोदी के…
नईदिल्ली,02 अपै्रल (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश में 2024 के विधानसभा चुनाव में हुई चंद्रबाबू नायडू की जीत पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में भारत जोड़ो अभियान की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव के दौरान असामान्य मतदान पैटर्न का खुलासा किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि आंध्र प्रदेश में रात 2 बजे तक 4 प्रतिशत तक मतदान हुआ था और 6 सकेंड में एक वोट डाला गया, जो असामान्य बात है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अर्थशास्त्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर ने दावा किया कि 2024 के चुनाव…
मुंबई,02 अपै्रल (आरएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल को लेकर बड़ी खबर आई है। पुणे के एक किसान ने उन पर जमीनी सौदे को लेकर धोखाधड़ी और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। दावा किया गया है कि जिस जमीन को अभिनेत्री के पति द्वारा खरीदा गया है, उस पर 1957 से किसान के परिवार का पैतृक अधिकार है। आरोप है कि यह जानते हुए भी जमीन की अवैध खरीदारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय किसान चंद्रकांत शिंदे ने वडगांव मावल के सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया…
कोलकाता,02 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा में प्रदर्शनकारियों ने चुनाव कार्यालय का घेराव कर लिया। इस दौरान एसआईआर प्रक्रिया में जुटे 7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे तक अंदर बंद रहे। लोगों ने गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की। बाद में पुलिस पहुंची और चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित जगह लेकर गई। इस घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि अधिकारियों ने कठोर आदेश जारी होने के बाद ही कार्रवाई की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, रात 11 बजे तक आपका कलेक्टर वहां नहीं था। मुझे रात में मौखिक रूप…
नईदिल्ली,02 अपै्रल (आरएनएस)। देशभर में मार्च के बाद अब अप्रैल में भी मौसम में उथल-पुथल जारी है। गुरुवार (2 अप्रैल) से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 2-6 अप्रैल के बीच कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी, आंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आज 11 राज्यों में मौसम बिगडऩे के आसार हैं। इस दौरान कई जगह 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 2 अप्रैल को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़…
नईदिल्ली,02 अपै्रल (आरएनएस)। ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रोज मिले-जुले संकेत दे रहे हैं। इससे युद्धविराम को लेकर अनिश्चितताएं और बढ़ गई हैं। इस बीच भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा और घरेलू अर्थव्यवस्था पर असर को कम करने के लिए बहुस्तरीय रणनीति पर काम कर रहा है। इसमें तेल और गैस आयात में विविधता लाना, महंगाई पर लगाम, उर्वरक और कृषि क्षेत्र को राहत के लिए कदम जैसे उपाय शामिल हैं। भारत अपनी जरूरत का करीब 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। होर्मुज जलडमरुमध्य बंद होने से इस आयात पर भारी असर पड़ा है। इससे निपटने…
