Login
Author: tarun sardar
कीव,06 मई। यूक्रेन द्वारा मॉस्को से एकतरफा युद्धविराम की मांग किए जाने के बीच रूस ने कीव पर भीषण हमला किया है। इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 120 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रूस ने आधी रात से शुरू हुए यूक्रेन के एकतरफा युद्धविराम की अनदेखी करते हुए रात भर दर्जनों ड्रोन से हमले किए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन ने अपने ही युद्धविराम का पालन नहीं किया। मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक रूसी क्षेत्रों, अवैध रूप से कब्जे वाले…
लखनऊ,06 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में करारी हार को देखते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने फिलहाल राजनीतिक परामर्श फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) से दूरी बना ली है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आई-पीएसी के साथ समझौता करना चाह रहे थे, लेकिन अब बातचीत रोक दी गई है। पार्टी अपने चुनाव प्रचार प्रबंधन व्यवस्था को लेकर महीनों से चर्चा कर रही थी। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की थी। सूत्रों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि समाजवादी पार्टी ने इस साल की शुरूआत में समझौता किया था, जो अब…
कोलकाता,06 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने राज्य में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए राज्यपाल को भेजी गई है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी ) प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा की 207 सीटों की भारी जीत के बाद चुनाव परिणामों को लूट और साजिश बताते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद मंगलवार…
नईदिल्ली,06 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और खासकर ममता बनर्जी की अप्रत्याशित हार ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वोट चोरी का मुद्दा उठाने का मौका दे दिया है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल ने हरियाणा की मौजूदा सरकार को घुसपैठ बताया और कहा कि कभी-कभी वोट चोरी से सीटें चुराई जाती हैं तो कभी पूरी सरकार चुराई जाती है। उन्होंने भाजपा के 240 लोकसभा सांसदों में हर छठे सांसद को वोट चोरी से जीता हुआ बताया। राहुल ने एक्स पर लिखा, लोकसभा के 240 भाजपा सांसदों में, मोटे-तौर पर हर छठा सांसद वोट…
गुवाहाटी,06 मई (आरएनएस)। असम में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बुधवार को के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया और मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नई सरकार के गठन होने तक उनको कार्यवाहक मुख्यमंत्री का जिम्मा सौंपा है। सरमा ने संभावना जताई है कि मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद हो सकता है। इस्तीफा सौंपने के बाद भाजपा नेता सरमा ने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के…
मुंबई,06 मई (आरएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए) गुरुवार, 7 मई को पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान न कोई विमान उड़ान भरेगा और न ही कोई विमान उतरेगा। यह बंद 7 मई को सुबह 11 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस बीच, हवाई अड्डे में किसी भी यात्री की आवाजाही की मनाही रहेगी। हवाई अड्डा 6 घंटा बंद रहने से यात्रियों को कई दिक्कतें हो सकती हैं। मुंबई हवाई अड्डे में मानसून शुरू होने से पहले वार्षिक रखरखाव का काम किया जाना है। इसके तहत…
कोलकाता,06 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद से तनाव बढ़ गया है। अब तक हिंसा में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर कोलकाता से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें न्यू मार्केट में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दफ्तर और मीट दुकानों पर बुलडोजर चलता दिख रहा है। वीडियो में बुलडोजर के आसपास भाजपा कार्यकर्ता झंडे के साथ दिख रहे हैं, नारे लगा रहे हैं। वीडियो साझा कर कांग्रेस ने लिखा, ये कोलकाता का न्यू मार्केट है। भाजपा के गुंडे दुकानों और…
जालंधर,06 मई (आरएनएस)। पंजाब के जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ ) मुख्यालय के बाहर और आसपास 2 सिलसिलेवार धमाके हुए हैं, जिससे हड़कंप मच गया है। एक धमाका मंगलवार देर शाम 8 बजे के बाद हुआ, जो काफी हल्का था। इसके बाद दूसरा धमाका रात साढ़े 11 बजे के आसपास हुआहै। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने गहन जांच शुरू कर दी है। पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे के बाद जालंधर में बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर…
नईदिल्ली,06 मई (आरएनएस)। देशभर में बारिश-अंधड़ के कारण मई के पहला सप्ताह गर्मी से राहतभरा रहा है। दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में मंगलवार को ओलावृष्टि भी देखने को मिली। मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकांश जगह तापमान 40 डिग्री के नीचे चला गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को 14 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी भारत में बिजली गिरने की भी संभावना है। दिल्ली में मंगलवार रात को हुई बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 6 मई को अधिकतम…
वाशिंगटन,06 मई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर सख्त धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान दी गई शर्तों पर सहमत हो जाता है तो ठीक है, वरना दोबारा पहले से अधिक तेज हमले और बमबारी शुरू हो जाएंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट ट्रुथ सोशल पर लिखा, “अगर ईरान उन शर्तों पर सहमत हो जाता है, जिसे तय किया गया है… तो शायद बहुत बड़ी उम्मीद है कि पहले से ही लीजेंडरी एपिक फ्यूरी का अंत हो जाएगा और अत्यंत प्रभावी ब्लॉकेड के कारण होर्मुज सभी के लिए खुला रहेगा, जिसमें ईरान भी…
