Login
Author: tarun sardar
नईदिल्ली,11 मई (आरएनएस)। ईरान, अमेरिका और इजरायल युद्ध का असर अब भारत पर दिखने लगा है। इसको लेकर अब भारत सरकार अलर्ट मोड पर है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला और जरूरी वस्तुओं की घरेलू उपलब्धता की समीक्षा को लेकर आज मंत्रियों के समूह की पांचवीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में देश में आवश्यक वस्तुओं और ऊर्जा आपूर्ति पर संभावित जोखिमों का आकलन किया गया। इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सभी जरूरी चीजों…
कोलकाता,11 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं। सबसे बड़ा फैसला भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ को लेकर लिया गया, जिसे रोकने का वादा भाजपा ने बंगाल चुनाव किया था। मुख्यमंत्री सुवेंदु ने बताया कि सीमा बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जमीन हस्तांतरण का काम सोमवार से शुरू कर दिया गया है और यह 45 दिन में पूरा हो जाएगा। हावड़ा में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, आज हमारी…
नई दिल्ली,11 मई (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हिंदू मैरिज एक्ट के एक प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया. यह प्रावधान पति के खिलाफ मेंटेनेंस डिक्री के बाद एक साल या उससे ज़्यादा समय तक साथ रहना फिर से शुरू न होने पर सिर्फ पत्नी को तलाक मांगने का अधिकार देता है. यह मामला सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच के सामने सुनवाई के लिए आया. बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि वे जनहित याचिका (पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन) के जरिए निजी दुश्मनी…
नई दिल्ली,11 मई (आरएनएस)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को एयरलाइन निवेशकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भारत का आगामी हाई-स्पीड रेल नेटवर्क, कई व्यस्त शॉट डिस्टेंस मार्गों पर पूरी तरह हावी हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से एयरलाइनों के लिए प्रतिस्पर्धा करने की गुंजाइश बहुत कम रह जाएगी. सीआईआई बिजनेस समिट में बोलते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि मुंबई-पुणे, हैदराबाद-बेंगलुरु और बेंगलुरु-चेन्नई जैसे मार्गों पर विमानन क्षेत्र की वृद्धि पर दांव लगाने वाले निवेशकों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि हाई-स्पीड रेल ने जापान, चीन और दक्षिण कोरिया में यात्रा के…
नईदिल्ली,11 मई (आरएनएस)। तमिलनाडु के चेन्नई में नवनियुक्त मुख्यमंत्री थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के साथ बनाई गई उनकी रील अचानक इंस्टाग्राम से गायब होने पर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने दावा किया कि इंस्टाग्राम ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नियमों के कारण राहुल की रील और फोटो पोस्ट को ब्लॉक कर दिया है, जिसमें वह और अभिनेता-राजनेता विजय नजर आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने इन आरोपों का खंडन किया है। कांग्रेस नेता श्रीवत्स ने एक्स पर दावा किया कि इंस्टाग्राम ने राहुल की थलापति विजय के साथ शपथ ग्रहण समारोह…
अहमदाबाद,11 मई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात में सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण को याद करते भारत की मजबूती को बताया। उन्होंने कहा कि 11 मई, 1998 को देश ने पोखरण में 3 परमाणु परीक्षण किए, जिसके बाद दुनिया में तूफान आ गया कि भारत ने कैसे परीक्षण कर लिया। मोदी ने कहा कि तब देश अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में किसी ताकत के आगे झुका नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा परमाणु परीक्षण के बाद दुनिया भर की शक्तियां भारत को दबोचने के लिए…
मुंबई,11 मई (आरएनएस)। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की एक अदालत में अभिनेत्री की उस याचिका का विरोध किया है, जिसमें उनके द्वारा सरकारी गवाह बनने की बात कही गई थी। ईडी ने कहा कि जैकलीन पूरी तरह ठग के आपराधिक इतिहास से अवगत थीं, फिर भी उन्होंने उसके साथ अपना संबंध जारी रखने का विकल्प चुना और महंगे उपहार स्वीकार किए। बार एंड बेंच के मुताबिक, ईडी ने जैकलीन के सरकारी गवाह बनने की याचिका का विरोध करते हुए तर्क…
नईदिल्ली,11 मई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद आभूषण संघ यानि सोने के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। खबर आई है कि संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारियों से मिलने की अनुमति मांगी है। उनकी बैठक मंगलवार को हो सकती है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को तेलंगाना के हैदराबाद में भाजपा की रैली को संबोधित कर कहा कि आज के समय में विदेशी मुद्रा को बचाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने…
पटना,11 मई (आरएनएस)। बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटने के बाद भागलपुर से सीमांचल आने-जाने के लिए लोगों ने नया तरीका खोज लिया है। गंगा नदी को पार करने के लिए लोग छोटी-बड़ी नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं और जान हथेली पर लेकर इस पार से उस पार आ-जा रहे हैं। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो उसने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना किराया निर्धारित कर दिया है और सरकारी नावें भी चलाई है। इस 4.7 किलोमीटर पुल का 25 मीटर हिस्सा टूटने से भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल समेत कोसी और सीमांचल के 7 जिलों के…
नई दिल्ली, 11 मई (आरएनएस)। भारत का स्मार्ट सिटीज मिशन मार्च 2025 में एक दशक पूरा करने के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान देश के 100 शहरों में 8,000 से अधिक परियोजनाओं पर ₹1.6 लाख करोड़ खर्च किए गए। यह एक अहम शुरुआत जरूर थी, लेकिन आगे की चुनौती कहीं बड़ी है। वर्ष 2030 तक करीब 60 करोड़ भारतीय शहरों में रहेंगे, जबकि उसके बाद के दो दशकों में लगभग 40 करोड़ और लोगों के शहरी क्षेत्रों में जुड़ने का अनुमान है। अप्रैल 2026 में अधिसूचित अर्बन चैलेंज फंड ने भी साफ संकेत दिया है कि अब नीतिगत फोकस टियर-2…
