Author: tarun sardar
नईदिल्ली,10 मई (आरएनएस)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 11 और 12 मई को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में निवासियों को बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ संभावित बूंदाबांदी की चेतावनी दी गई है। दोनों दिन दोपहर और शाम के समय राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शहर के कई इलाकों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ गरज और बिजली कड़कने वाले तूफान की भी आशंका है। आईएमडी ने 11 मई को अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है, जो संभावित…
पेशावर,10 मई। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक पुलिस चौकी पर आत्मघाती और घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह घटना बन्नू जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुई, जहां विस्फोटकों से भरे एक वाहन को पुलिस चौकी की ओर बढ़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने उस पर गोलीबारी की. इसके बाद जोरदार विस्फोट हो गया. धमाके की चपेट में आकर आसपास के कई घरों की छत ढह गईं, पुलिस चौकी की इमारत पूरी तरह जमींदोज हो गई…
दुबई,10 मई। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड नौसेना ने चेतावनी दी है कि ईरानी तेल टैंकरों या वाणिज्यिक पोतों पर कोई भी हमला होने पर इसका जवाब क्षेत्र में स्थित किसी अमेरिकी सैन्य अड्डे और दुश्मन के पोतों पर ”भीषण हमलोंÓÓ से दिया जाएगा. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को यह चेतावनी प्रसारित की. इससे एक दिन पहले अमेरिका ने ईरान के दो तेल टैंकरों पर हमला किया था. इसके बावजूद युद्धविराम फिलहाल बरकरार नजर आ रहा है. इस बीच, बहरीन ने कहा कि उसने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड से कथित संबंध रखने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया है.…
इस्लामाबाद, 10 मई। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में चरमपंथियों ने एक पुलिस थाने को उड़ाने की कोशिश की, जिसमें मुठभेड़ के दौरान कम से कम तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। चरमपंथी विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर बन्नू जिले के फतेहखेल थाने में घुसना चाहते थे। सुरक्षाबलों ने उन्हें पहले ही रोक दिया, जिससे गाड़ी में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आस-पास के कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। धमाके के बाद चरमपंथियों ने गोलीबारी भी की। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद बड़ी संख्या में चरमपंथियों…
मॉस्को, 10 मई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वेस्ट एशिया इलाके में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग को बहुत मुश्किल लड़ाई बताया. साथ ही कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे पता चले कि तेहरान न्यूक्लियर हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है. यहां विक्ट्री डे परेड के बाद मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस के ईरान और दूसरे फारस की खाड़ी के देशों के साथ अच्छे रिश्ते हैं और वह मौजूदा संकट का हल निकालने के लिए दोनों पक्षों के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं. पुतिन ने कहा, जहां तक…
मॉस्को, 10 मई। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध खत्म होने के संकेत दिए हैं। मॉस्को में विक्ट्री परेड समारोह के बाद एक आश्चर्यजनक बयान देते हुए पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष खत्म होने के करीब है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मामला समाप्त होने वाला है। ये अब तक का सबसे मजबूत संकेत है कि मॉस्को 4 साल से ज्यादा समय तक भीषण लड़ाई के बाद अब बातचीत के जरिए समाधान तलाशने के संकेत दे रहा है। पुतिन ने कहा, यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। पश्चिमी अभिजात…
नईदिल्ली, 10 मई। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ ढाका के शेर-ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टेस्ट करियर का छठा और बांग्लादेश टीम के खिलाफ पहला ही 5 विकेट हॉल रहा। उनकी गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान टीम बांग्लादेश को पहली पारी में 413/10 के स्कोर पर रोकने में सफल रही। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़े जानते हैं। अब्बास ने बांग्लादेश को 201 रन के कुल स्कोर पर नजमुल हुसैन शांतो (101) के रूप में…
नईदिल्ली, 10 मई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स पर 77 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. उसके बाद शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को 16.3 ओवर में ही 152 रनों पर ढेर कर दिया. इस जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में पांचवें नंबर से दूसरे नंबर पर पहुंच गया. उसके 11 मैचों में कुल 14 पॉइंट्स हो गए हैं, वहीं राजस्थान 77 रनों की…
धर्मशाला,10 मई। हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर धर्मशाला में आईपीएल 2026 का रोमांच अब पूरी तरह चरम पर पहुंच चुका है. पंजाब किंग्स के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी धर्मशाला पहुंच गई है. 11 मई को एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले अहम मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम गगल एयरपोर्ट पहुंची, जहां से खिलाडिय़ों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीधे हयात रीजेंसी होटल ले जाया गया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाडिय़ों के धर्मशाला पहुंचते ही एयरपोर्ट के बाहर प्रशंसकों की…
डब्ल्यूएफआई ने विनेश फोगाट को जारी किया नोटिस, 26 जून तक घरेलू टूर्नामेंटों में भाग लेने पर लगाई रोक
नयी दिल्ली,10 मई। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने विनेश फोगाट पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया और डब्ल्यूएफआई के डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास से वापसी के लिये छह महीने का अनिवार्य नोटिस नहीं देने के कारण 26 जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंटों में उनके भाग लेने पर रोक लगा दी. पंद्रह पन्ने के नोटिस में डब्ल्यूएफआई ने आरोप लगाया कि विनेश के आचरण से देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है, भारतीय कुश्ती की छवि खराब हुई है, डब्ल्यूएफआई संविधान के प्रावधानों, यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के नियमों और…
