किसने सोचा होगा कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन सालों बाद एक साथ काम करके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देंगे. इस जोड़ी की लेटेस्ट की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला 27 दिनों से टिकट खिड़की पर बवाल काट रही है और हर दिन शानदार कमाई कर रही है. यहां तक कि कई नई रिलीज फिल्मों की भीड़ के बीच भी ये हॉरर-कॉमेडी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है.चलिए यहां इसके 27वें दिन का कलेक्शन जानते हैं.
भूत बंगला को सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए अब एक महीना पूरा होने को है लेकिन इसके लिए दर्शकों की दीवानगी कम नहीं हो रही है. यह फिल्म ज़बरदस्त हिट साबित हुई है, और हैरानी की बात यह है कि रिलीज़ होने के बाद से ही इसे सात अन्य फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल चुकी है, फिर भी, भूत बंगला का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. दरअसस दर्शक हॉरर और लाफ्टर के इस एंटरटेनिंग ब्लेंड को खूब एंजॉय कर रहे हैं इसी वजह से ये फिल्म इतने लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. हालांकि चौथे हफ्ते में इसकी कमाई में मंदी भी आई है.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे बुधवार को इसने भारत में 1.25 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इसका भारत में 27 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 163.05 करोड़ रुपये हो गया है जबकि ग्रॉस कलेक्शन 193.35 करोड़ रुरये हुआ है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 27वें दिन 0.05 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 53.25 करोड़ हो गई है.
इसके साथ ही इसका 27 दिनों का वर्ल्डवाइज कुल कलेक्शन 246.60 करोड़ तक पहुंच गया है.
अपनी रिलीज के चौथे हफ्ते में एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए ये आंकड़े काफी शानदार हैं. हालांकि डेली की कमाई में थोड़ी कमी आई है, लेकिन फिल्म ने कमर्शियली सक्सेस हासिल कर ली है. इसी के साथ अक्षय कुमार को भी एक हिट फिल्म मिल ही गई है. दरअसल महामारी के बाद से अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा, उनकी कई फिल्में फ्लॉप रहीं. पिछले साल उनकी तीन फिल्मों ने ठीक-ठाक कमाई की, हालांकि वे हिट नहीं हुईं, और अब आखिरकार उनकी साल 2026 में आई भूत बंगला हिट हो गई है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

