Author: tarun sardar
रांची, 27 अपै्रल। झारखंड के उभरते एथलीट अफरोज अहमद ने 24वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन कप अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है. कर्नाटक के तुमकुर स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अफरोज ने 2.09 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया. हजारीबाग के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय एथलीट अफरोज अहमद का प्रदर्शन पूरे प्रतियोगिता के दौरान बेहद प्रभावशाली रहा. हालांकि, वे अगले माह हांगकांग में होने वाली एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए निर्धारित 2.11 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क से महज…
नईदिल्ली, 27 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 37वें मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट मात दे दी. एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने 159 रनों के लक्ष्य को साई सुदर्शन की 87 रनों की पारी की बदौलत 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर ही आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 8 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है और चेन्नई सुपर किंग्स एक स्थान नीचे खिसक कर छठे स्थान पर चला गया. 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने…
नईदिल्ली, 27 अपै्रल। चेन्नई सुपर किंग्स एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेल रही है. पहले बल्लेबाजी करते हुए, चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि उन्होंने पहले 10 ओवरों के अंदर ही चार विकेट गंवा दिए. हालांकि, इस खराब शुरुआत के बावजूद, चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर संजू सैमसन ने 11 रनों की छोटी पारी खेलकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया. वह सबसे तेज 5000 आईपीएल रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 5000 आईपीएल रनों का मील का पत्थर सबसे तेजी से छूने…
