कन्नड़ एकटर यश की आगामी गैंगस्टर फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स रोज नए-नए सस्पेंस के साथ फैंस की उत्सुकता बढ़ा रही है। निर्देशक गीतु मोहनदास की यह एक्शन से भरी फिल्म अब और भी चर्चा में है। आज फिल्म के एक और एक्टर के किरदार का नाम सामने आया है। बालाजी मनोहर फिल्म में भीरा की भूमिका में नजर आएंगे।
यश ने आज अपनी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का एक और दिलचस्प पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अभिनेता बालाजी मनोहर नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वह भीरा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के इस पोस्टर में बालाजी मनोहर हाथ में सिगार लिए और ब्लैक चश्मे में स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर ने फिल्म के लिए फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
फिल्म की टीम लगातार नए किरदारों के पोस्टर जारी कर रही है, जिससे फैंस का जोश बढ़ता जा रहा है। पहले सुदेव नायर का कर्मादी वाला पोस्टर आया था। अब अक्षय ओबेरॉय टोनी के रोल में शामिल हुए हैं। उनका पोस्टर रेट्रो स्टाइल का है, जिसमें वो लाशों के ढेर पर खड़े दिख रहे हैं, जो उनके क्रूर किरदार की झलक देता है।
यश फिल्म टॉक्सिक में दो अलग-अलग भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह फिल्म मार्च 2026 के तीसरे हफ्ते में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 4 जून 2026 को यह दुनिया भर में रिलीज होगी। यह फिल्म 600 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी है और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोडऩे की उम्मीद है। लेकिन इसे रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज से कड़ी टक्कर मिलेगी। टॉक्सिक फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो एक अंधेरी, खतरनाक और खूनी दुनिया की झलक दिखाता है। फैंस 4 जून का इंतजार कर रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

