धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म कारा का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है. फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है. इस तमिल एक्शन थ्रिलर में धनुष एक रफ और इंटेंस किरदार में नजर आएंगे, जो फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी बज बना हुआ है और अब इसके ओटीटी अपडेट ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.
फिल्म की थिएटर रिलीज़ से पहले ही इसके डिजिटल प्रीमियर को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के पोस्ट-थिएट्रिकल डिजिटल राइट्स एक बड़ी रकम में हासिल किए हैं. हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल ओटीटी रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म अपने थिएटर रन पूरा करने के बाद प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी.
विग्नेश राजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1990 के गल्फ वॉर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक्शन और इमोशन का दमदार मेल देखने को मिलेगा. फिल्म में धनुष के अलावा, ममिथा बैजू, के. एस. रविकुमार, करुणास, जयराम, पृथ्वी पांडियाराजन, सूरज वेंजरामूडु, एम. एस. भास्कर और श्रीजा रवि जैसे कलाकार नजर आएंगे.
कारा की टेक्निकल टीम भी इस प्रोजेक्ट को और मजबूत बनाती है. फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है, जो एक बार फिर धनुष के साथ काम कर रहे हैं. बता दें, कारा को वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के तहत बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस किया है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

