Login
Author: tarun sardar
नई दिल्ली,23 अपै्रल (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह प्रख्यात व्यक्तियों और न्यायविदों के दृष्टिकोण को महत्व देता है, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के माध्यम से प्रसारित होने वाली जानकारी को विश्वसनीय या स्वीकार्य नहीं माना जा सकता. नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने यह टिप्पणी केरल के सबरीमाला मंदिर सहित धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और विभिन्न धर्मों द्वारा पालन की जाने वाली धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे और सीमा से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान की. पीठ में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश बी वी नागरत्ना, एम…
नई दिल्ली,23 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को सुनवाई से हटने की मांग करने वाली याचिका संबंधी सुनवाई के वीडियो हटाने का आदेश दिया है. आज सुनवाई के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म मेटा ने कहा कि उसने कुछ यूआरएल को हटा दिया है, सुनवाई के दौरान गूगल की ओर से कहा गया कि उसने यूट्यूब का कोई लिंक नहीं हटाया है क्योंकि उनमें कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग नहीं है. इसका याचिकाकर्ता ने विरोध किया और कहा कि उन लिंक में भी कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो मौजूद हैं. उसके बाद कोर्ट ने गूगल…
बेंगलुरु,23 अपै्रल (आरएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एपल आईफोन की फैक्ट्री के शौचालय में एक किशोरी ने नवजात को जन्म दिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। घटना बुधवार को देवनहल्ली स्थित फॉक्सकॉन फैक्ट्री में घटी है। बच्चे को जन्म देने वाली 19 वर्षीय रेणुका है। घटना का खुलासा तब हुआ जब एक अन्य कर्मचारी शौचालय में दाखिल हुआ और उसने अवशेष देखकर अन्य कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी रेणुका फैक्ट्री में काम करती है और अविवाहित है। वह गर्भवती थी और लगातार काम…
मिर्जापुर,23 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। रात करीब साढ़े 9 बजे मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी में बड़का मोड़ के पास एक ट्रक ने अपने आगे चल रहे बोलेरो, स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रैक्टर-ट्राले को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो में आग लग गई, जिसमें सवार परिवार के 9 लोग जिंदा जल गए। स्विफ्ट कार और ट्राले के खलासी की भी जान गई है। चने से लदा ट्रक मध्य प्रदेश से मिर्जापुर आ रहा था। जैसे वह बड़का मोड़ के पास…
नईदिल्ली,23 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली की अमर कॉलोनी में बुधवार को एक भारतीय राजस्व अधिकारी (आईआरएस) की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा (19) को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल युवती का रेप और हत्या करने के बाद द्वारका के एक होटल में छिपा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरूग्राम में अपने चचेरे भाई से संपर्क में था, जिससे वह पकड़ा गया। आरोपी पर राजस्थान में एक अन्य महिला से रेप का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मीणा जुआरी और नशे का आदी था। उसने काफी लोगों से पैसे उधार लिए…
नईदिल्ली, 23 अपै्रल। बीकाजी के संस्थापक और चेयरमैन शिव रतन अग्रवाल का गुरुवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है। उन्होंने पारंपरिक स्नैक्स और मिठाई के कारोबार को नई पहचान दी और उनके नेतृत्व में बीकाजी ने देश और विदेश में मजबूत जगह बनाई। उन्हें एक दूरदर्शी उद्योगपति के रूप में जाना जाता था, जिन्होंने अपने काम से भारतीय स्वाद को दुनिया तक पहुंचाया। अग्रवाल ने 1986 में शिवदीप प्रोडक्ट्स के नाम से कारोबार शुरू किया और 1993 में बीकाजी ब्रांड लॉन्च किया। बीकानेर से शुरू हुआ यह…
• बाबा हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए ?680 करोड़ की भारी-भरकम राशि स्वीकृत। • नई परियोजना में केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना के पूर्व स्वीकृत ?50 करोड़ अतिरिक्त रूप से भी शामिल होंगे। • सांसद राजीव प्रताप रूडी 2014 से प्रयासरत; 01 जुलाई 2019 को लोकसभा में भी प्रमुखता से उठाया था मुद्दा। • 65 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकास; मंदिर परिसर के साथ गंडक एवं गंगा तटों का होगा सौंदर्यीकरण। • वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा और डिजिटल सुविधाएं। • वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा सोनपुर, जिससे स्थानीय रोजगार के नए अवसर…
मेदिनीपुर,23 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों से मतदाताओं की मौत की खबर सामने आई है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर विधानसभा क्षेत्र के दीघा बूथ पर वोट देने आई एक महिला मतदाता की मतदान के बाद अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। मृतका की पहचान इसरातन बीबी (50) के रूप में हुई है, जो केशपुर के सीमागेरिया इलाके की रहने वाली थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, वह सुबह मतदान करने बूथ पहुंची थीं। वोट देकर बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।…
