बीजापुर,13 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ गौण खनिज (साधारण रेत) उत्खनन एवं व्यवसाय नियम, 2025 के तहत बीजापुर जिले में इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के माध्यम से दो रेत खदानों — नेलसनार-1 एवं चेरकंटी-1 — की नीलामी की जाएगी।ई-नीलामी हेतु ऑनलाइन आवेदन 07 नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों की बिड ओपनिंग 14 नवंबर 2025 को जिला पंचायत बीजापुर के सभाकक्ष (प्रथम तल) में प्रात: 10:00 बजे से कार्यालयीन समय में प्रारंभ होगी।जिला प्रशासन ने बताया कि बिड ओपनिंग के दौरान बोलीकर्ता स्वयं या उनके अधिकृत प्रतिनिधि को अधिकार पत्र, बिड सबमिशन की ईमेल पावती प्रति एवं आधार कार्ड की प्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।इन दस्तावेजों के अभाव में किसी भी बोलीकर्ता या अधिकृत व्यक्ति को सभाकक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
०००

