राजनांदगांव,13 नवंबर (आरएनएस)पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मार्गदर्शन में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिनांक 13.11.2025 को राजनांदगांव पुलिस द्वारा बाहर से आये घुमंतूक, फेरीवालों एवं मुसाफिरों की सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान थाना कोतवाली, लालबाग, छुरिया पुलिस एवं पुलिस चौकी चिखली, मोहारा, तुमडीबोड़ पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में 100 से अधिक घुमंतूक, फेरीवालों एवं मुसाफिरों को चेक कर उनका परिचय पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पेन कार्ड, वोटर आईडी आदि देखकर पहचान सत्यापित किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई की वे कहा से आये है कहा ठहरे हैं किस काम से घुम रहें के संबंध में पूछताछ किया गया और उनका दस्तावेज चेक कर सत्यापन किया गया। साथ ही अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत निकटतम पुलिस थाने को सूचित करें।
०००

