बीजिंग ,14 नवंबर। अंतरिक्ष में फंसे चीन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों (एस्ट्रोनॉट्स) की जल्द ही धरती पर वापसी का रास्ता साफ हो गया है। अंतरिक्ष मिशन के दौरान उनके यान से अंतरिक्ष के मलबे (स्श्चड्डष्द्ग ष्ठद्गड्ढह्म्द्बह्य) का एक टुकड़ा टकरा गया था, जिसके बाद उनकी वापसी टल गई थी। अब चीन एक नया क्रू अंतरिक्ष में भेज रहा है और फंसे हुए ये यात्री उसी नए यान (शेनझोउ-21) में बैठकर धरती पर वापस लौटेंगे।
मलबे की टक्कर से रद्द हुई थी वापसी
चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, ये तीनों अंतरिक्ष यात्री अपने तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने के रोटेशन मिशन पर थे। उनकी वापसी 1 नवंबर को नए दल के पहुंचने के चार दिन बाद निर्धारित थी।
हालांकि, अंतरिक्ष यात्रियों के मूल यान ‘शेनझोउ-20Ó (स्द्धद्गठ्ठ5द्धशह्व-20) के अंतरिक्ष मलबे के एक छोटे से टुकड़े से टकराने की आशंका के बाद उनकी वापसी को रद्द कर दिया गया था।
अप्रैल में गए थे, अब नए यान से लौटेंगे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वे ‘शेनझोउ-21Ó (स्द्धद्गठ्ठ5द्धशह्व-21) यान से वापस आ रहे हैं। इन तीनों अंतरिक्ष यात्रियों – चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी – ने इसी साल अप्रैल में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी।
चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने एक बयान जारी कर उनकी स्थिति स्पष्ट की है। बयान में कहा गया, वे (अंतरिक्षयात्री) अच्छी स्थिति में हैं, काम कर रहे हैं और सामान्य रूप से रह रहे हैं।
चीन का बढ़ता अंतरिक्ष दबदबा
चीन ने 2003 से अपना अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू किया था और उसके बाद से लगातार प्रगति की है। चीन ने न केवल अपना स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन बना लिया है, बल्कि 2030 तक चंद्रमा पर मानव को उतारने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी रखा है।
शेनझोउ-21 मिशन के नवीनतम मिशन में एक और खास बात है। यह मिशन अपने साथ प्रयोगों के लिए चूहों को भी अंतरिक्ष ले गया है, जो चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम में पहली बार हुआ है।
00

