अंता ,14 नवंबर(आरएनएस)। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने निर्णायक जीत दर्ज की है। भाया ने भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन को 15,594 वोटों के बड़े अंतर से हराया। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा तीसरे नंबर पर रहे। काउंटिंग के दौरान माहौल बिल्कुल अलग-अलग भावनाओं से भरा दिखा। निर्दलीय नरेश मीणा मतगणना केंद्र के बाहर काफी निराश नजर आए और समर्थकों से घिरे जीप पर बैठे दिखे। वहीं दूसरी ओर, प्रमोद जैन भाया के समर्थकों में जीत को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल रहा। नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आईं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वे जनता का आदेश स्वीकारते हैं। दूसरी ओर, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रमोद जैन भाया को जीत की बधाई दी।
हार के बाद निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने कहा कि जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे सिर झुकाते हैं। उन्होंने कहा—हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ थी। ईमानदारी हार गई, भ्रष्टाचार जीत गया। अपने समर्थकों से उन्होंने कहा कि ईश्वर हमारी परीक्षा ले रहा है और अब हमें दोगुनी ताकत से काम करना होगा।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

