सोहावल-अयोध्या 14 नवंबर (आरएनएस )। तहसील क्षेत्र के गांव दौलतपुर के दरोगा का पुरवा निवासी अभय राज पुत्र राम जनक ने एसएसपी और डीएम को दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि रायबरेली – अयोध्या पर नौउवा कुंआ पर पीडि़त ने पान की दुकान कर रखा है। आए दिन थाना पूराकलंदर के सिपाही विनोद तेवतिया दुकान पर अक्सर पहुंचकर परेशान करते रहते हैं। तथा कहते हैं कि तुम्हारी दुकान बहुत चलती है। हमें पैसा दो नहीं तुम्हें स्मैक व गांजा में फंसा दूंगा। शिकायत कर्ता का आरोप है कि बीते 13 नवंबर को शाम लगभग 8 बजे उक्त सिपाही पान के दुकान पर आकर युवक को भद्दी भद्दी गाली दी और दुकान बंद करवा दिया। दुकान शाम 6 बजे बंद कर देने की बात कही और फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की सिपाही ने धमकी दी है। पूंछे जाने पर थाना प्रभारी पूराकलंदर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

