आजमगढ़ 11 जून(आर एन एस)निजामाबाद तहसील व थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फ़रिहा में कई वर्षों से चली आ रही विवादित जमीन का मामला आज प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया है। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में जमीन का सीमांकन कर कब्जा दिलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि बुलाकी पुत्र जयश्री और ग्रामीणों से रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामले के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग द्वारा आवश्यक जांच एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को मौके पर पहुंची टीम के द्वारा जमीन की पैमाईश कर विवाद का समाधान कराया गया।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा सहित पुलिस बल भी तैनात रहा। चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा ने बताया कि ग्राम प्रधान अबू बकर खान, पूर्व प्रधान चन्द्रभान, राकेश मास्टर व सम्भ्रांत लोगों के उपस्थिति में जमीन का निपटारा किया गया है।स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा और लेखपाल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों पुराने विवाद के समाप्त होने से क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बनेगा। इस मौके पर रविंद्र मास्टर. बबलू. विवेक. पिंटू. ओम प्रकाश यादव. सोनू विश्वकर्मा. राजबली. अरविंद कुमार सहित सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

