देहरादून,11 जून(आरएनएस)। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटी पार्क से एसआईआर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को एसआईआर के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगर कोई मतदाता घर पर मौजूद नहीं है तो, बीएलओ तीन बार घर पर जाएंगे। डीएम ने बताया 14 जुलाई को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियां दर्ज होंगी। 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 15 सितंबर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। एसआईआर के दौरान 11,733 बीएलओ, 22,823 बीएलए के साथ ही 70 विधानसभा में 70 ईआरओ (एसडीएम) और हेल्प डेस्क में मैनपॉवर लगाए गए हैं। हर बूथ पर वॉलिंटियर्स भी तैनात किए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

