देहरादून,11 जून(आरएनएस)। आईएमए पीओपी में शामिल होने आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु दौरे को लेकर प्रशसन अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को डीएम डा. आशीष चौहान ने राष्ट्रपति निकेतन और आसपास क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

