-सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं के हुए आयोजन
अयोध्या 14 नवंबर (आरएनएस )। गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और बच्चों को समर्पित बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिवार ने इस दिन को स्पोट्र्स डे के रूप में मनाया। इस अवसर पर प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने कहा कि यह दिन बच्चों के अधिकारों, कर्तव्यों, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता की रक्षा के साथ शिक्षा ,सपने, प्रतिभा और कल्याण पर प्रकाश डालने और चिंतन करने का है। प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में जन्मे इतिहासकार और लेखक नेहरू आजाद भारत के नवनिर्माण के साथ लोकतंत्र को स्थापित करने और उसे मजबूत बनाने के अलावा बच्चों के हित में कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर काफी सजग थे। इस दिन शिक्षक, अभिभावक और समाज बच्चों की मासूमियत, जिज्ञासा और ऊर्जा को पहचानने के अलावा उनको बचपन का जश्न मनाने, सीखने और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिये सामूहिक यत्न करते हैं। प्रशासनिक अधिकारी प्रभा शंकर शुक्ल और स्पोट्र्स इंचार्ज एस एन तिवारी की अगुवाई और आर डी पाण्डेय, विश्वजीत मौर्या, सरस्वती तिवारी, अभिषेक मिश्रा, शिव सागर, सोनल पांडेय, सुधा पांडेय, मंजीत कौर की देख रेख में विद्यालय प्रांगण में एक दर्जन से अधिक स्पोट्र्स प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें खो खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, कॉपी रेस, ऑक्टोपस रेस, साइकिल रेस, टग ऑफ वॉर, फ्रॉग जंप, लेमन रेस, थिंग्स कलेक्शन, रनिंग, बैलून रेस, सैक रेस प्रमुख रहे। अन्त में विद्यालय परिवार ने विजेताओं के साथ प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को शुभाशीष प्रेषित करते हुए पुरस्कृत किया।
नन्द कांवेंट स्कूल द्वारा आज विद्यालय पर बाल दिवस स्कूल के प्रबंधक रजनीकांत के नेतृत्व में व विद्यालय की मैनेजर की संयोजन में बड़ी धूम धाम से मनाया गया उनको नमन करते हुए मनाया गया और बाल मेला का भी आयोजन किया गया। बाल मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन ससत्यभान सिंह जनवादी ने फीता काटकर किया। स्कूल के ही बच्चों ने सभी प्रकार का खाने वाले अच्छा स्टाल लगाया जिसमें सभी लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भरपूर आनंद लिया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीतू द्विवेदी ने कहा कि 27 मई 1964 को नेहरू का निधन हुआ, परंतु उनके द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक मूल्यों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भारत को आधुनिक राष्ट्र बनाने के संकल्प ने उन्हें सदैव के लिए इतिहास में अमर कर दिया। वे केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि एक ऐसे दूरदर्शी विचारक थे जिन्होंने भारत को अपनी ही सामथ्र्य पर विश्वास करना सिखाया। कार्यक्रम में रीना शर्मा,शिवांगी नंदा,शैलेन्द्र कुमार,पंकज कुमार,सहित दर्जनों अध्यापक बच्चे और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसी तरह आर.बी. एस.एकेडमी व इंटर कॉलेज हंसापुर में भी धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार देश दीपक श्रीवास्तव व दुर्गा यादव ने पहुंच कर,बच्चों द्वारा लगाये गये तरह तरह के स्टॉल का निरीक्षण कर हौसला बढ़ाया,विद्यालय के छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, विद्यालय की छात्रा आकांक्षा यादव ने चंद्रयान-3, राज गुप्ता ने वाटर अलार्म, व शशांक यादव ने हनुमान डाइजेस्टिव सिस्टम बनाकर खूब वाहवाही बटोरी,छात्रा आराध्या प्रजापति और विशेष यादव ने भूकंप रोधी यंत्र बनाया,अन्य बच्चों को प्रोत्साहित किया गया,कार्यक्रम के अंत में आर. बी.एस अकादमी व इंटर कॉलेज की प्रबंधक राजकुमारी,व सह प्रबंधक रंजीत यादव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया,इस अवसर पर ज्ञान बहादुर यादव,ममता पांडे,वर्षा गुप्ता, कोमल कौशल, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार यादव सहित भारी संख्या में छात्र छात्रा,सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

