अयोध्या 14 नवंबर (आरएनएस )। सरदार वल्लभभाई पटेल बालिका इंटर कॉलेज (आदर्श इंटर कॉलेज) के वार्षिकोत्सव में 15 नवंबर 2025 को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेनपाल सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय सचिव सुरेश यादव जी बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि वार्षिकोत्सव के साथ-साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, सरदार वल्लभभाई पटेल ,बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जाएगी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अलावा संरक्षकगण तथा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी भाग लेंगे। समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

