-कांग्रेसियों मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती
अयोध्या 14 नवंबर (आरएनएस )। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन को कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया। इससे पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी और राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता ने प्राइमरी पाठशाला गद्दोपुर में छात्रों को पाठ्य सामग्री तथा मिष्ठान वितरण किया। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा संचालन जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे वह एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता तथा महान लेखक भी थे उन्हें आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा बच्चों में चाचा के नाम से प्रसिद्ध पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने प्रधान मंत्री पद से भारत को दुनिया में सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाई। उन्होंने भारत के सर्वांगीण विकास के लिए विदेश नीति, आर्थिक प्रगति की नींव, पंचवर्षीय योजना, देश का औद्योगिकीकरण, विश्व शांति आदि को लागू किया। उन्होंने भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने पंडित नेहरू को समाजवाद का असली प्रणेता बताते हुए कहा पंडित नेहरू ने देश के विकास की नींव रखी। जिला प्रवक्ता शीतला पाठकने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए कहा विपरीत परिस्थितियों में भारत की बागडोर संभाल कर उन्होंने भारतवर्ष की उन्नति के मार्ग को सर्व धर्म कुटुंबकम की भावना के साथ प्रशस्त किया।
पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव अनुकरणीय रहेगा। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी तथा छात्र संगठन अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ताने कहा प्रधानमंत्री के रूप में17 वर्षों तक इस पद पर रहते हुए, उन्होंने न केवल देश बल्कि भारत के लोगों के दिल पर भी राज किया। उन्होंने भारत को एक उन्नत और प्रगतिशील राष्ट्र बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। गोष्ठी के प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष अशोक कनौजिया, सेवा दल अध्यक्ष फ्लावर नकवी, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा ,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पांडे, चंचल सोनकर, कवींद्र साहनी, विजय श्रीवास्तव, अनिलसोनकर, अंशु तिवारी निजाम शरीफ ताज मोहम्मद रफत सफीक सुल्तान आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

