-विविध तीर्थस्थलों का भ्रमण कर श्री भारत यात्रा सम्पन्न
अयोध्या 14 नवंबर (आरएनएस ) मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास के संरक्षण तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर, गुप्तार घाट के महंत विमल कृष्ण दास जी महाराज की अगुवाई में आयोजित पावन श्री भारत यात्रा 7 नवंबर 2025 से 13 नवंबर 2025 तक विविध तीर्थस्थलों में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। यह यात्रा अयोध्या से शुरू होकर नंदीग्राम भरत कुंड, राम आसरे की बगिया बीकापुर, सीता कुंड सुल्तानपुर, शनि धाम मंदिर प्रतापगढ़, श्रृंगवेरपुर धाम होते हुए प्रयागराज, कामदगिरि पर्वत, भारत मिलाप स्थल, राजघाट तथा चित्रकूट धाम तक पहुंची। श्रद्धालुजन प्रभु श्रीराम को मनाने भरतदृशत्रुघ्न और समस्त अवध वासियों की भावभूमि को आत्मसात करते हुए पावन धामों में पदयात्रा करते रहे। यात्रा का समापन चित्रकूट से अयोध्या लौटते समय भरत जी महाराज की परंपरा अनुसार प्रभु श्रीराम के खड़ाऊ को सिर पर धारण कर नंदीग्राम भरत कुंड में भव्य स्वागत के साथ हुआ।इस पवित्र यात्रा में महंत कमलनयन दास, रामायणी महाराज, महंत विमल कृष्ण दास महाराज सहित लगभग 500 भरत यात्रियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान श्री हरि कीर्तन भजन भाव नृत्य मण्डली द्वारा प्रस्तुत भजनदृकीर्तनों ने वातावरण को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया।शीतला प्रसाद वर्मा एवं उनकी टीम में पुष्पेन्द्र, भल्लू ढोलक वादक, राम अवतार बाबा (हारमोनियम), सुमन, मान्या, शिवानी, रचना आदि कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से यात्रियों को भाव-विभोर कर दिया। विशेष रूप से ‘राजा राम जी के दुलरू भरत भैया लिहिन कठिन तप ठान होÓ, ‘कैकई के ललना, कवने कारण यहरि आयो कैकई के लालनाÓ, और ‘आए हैं अयोध्या वासी, साधु संत औ सन्यासीÓ जैसे गीतों ने भक्तों को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। भक्ति, संस्कृति और राम-भरत की आदर्श मर्यादा का संदेश देती यह यात्रा अपनी गहरी आध्यात्मिक छाप छोड़ते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

