-बच्चों के सपनों को नई उड़ान विषय पर हुआ व्याख्यान
अयोध्या 14 नवंबर (आरएनएस )। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के समाजशास्त्र विभाग के “कला कुंभ” क्लब एवं हिंदी भाषा प्रयोजनमूलक विभाग के साहित्य सृजन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के सपनों को नई उड़ान विषय पर व्याख्यान का आयोजन विश्वविद्यालय के वशिष्ठ परिसर के तुलसी भवन में किया गया। व्याख्यान में आवासीय परिसर के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने अपने कलाओं के माध्यम से बाल दिवस के अवसर पर प्रतिभाग़ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो .सुरेंद्र मिश्र ने कहा की हर बच्चे के भीतर संभावनाओं का एक विशाल भंडार छिपा होता है जरूरत केवल सही दिशा में प्रोत्साहन और एक सक्षम वातावरण की होती है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों का चरित्र निर्माण नैतिकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी नाम है। कला – कुंभ, की संयोजक डॉ. प्रतिभा ने कहा कि बचपन जीवन का सबसे सुंदर अध्याय है इसे हमें खुशियों, सीख और अच्छे संस्कारों से भरना है, कहानी के माध्यम से उन्होंने बच्चों में नैतिकता, मानवीय मूल्यों, उदार चरित्र, और निरंतर आगे बढऩे की प्रेरणा दी।साहित्य सृजन क्लब की संयोजक डॉ. सुमन लाल ने बताया कि हम सभी को अपने अंदर के बाल मन को सदैव जीवित रखना चाहिए। समाज तभी सुरक्षित है जब उसकी अगली पीढ़ी मूल्यवान और संस्कारों से संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम का समापन डॉ. श्याम बहादुर ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

